चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी...देसी प्रेम गीत -

ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रमुखलाल पुरी एक देसी प्रेम गीत सुना रहें हैं :
चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी-
तै ह आ जबे ओ-
तोला सिनेमा देखाहू काजल टाकिज में वो-
मीरा टाकिज में वो...

Posted on: May 27, 2017. Tags: PRAMUKHLAL PURI SONG VICTIMS REGISTER

250 परिवारों के लिए 1 हैंडपंप, सुबह 3 बजे से लाइन लगाते हैं, कोई अधिकारी मदद नहीं करते...

ग्राम-घोगरी, पंचायत- बिशनपुर तहसील-जयसिंहनगर, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से रामसखी बता रही है कि गाँव में 250 से ज्यादा परिवार रहते है, मात्र एक हैण्डपम्प होने के कारण ग्रामीणों को रात्रि 3 बजे से पानी लेने के लिए लाइन में लग कर घंटो इंतजार करना पड़ता है, घंटो समय चला जाता है जिसके चलते अन्य काम प्रभावित होते है, इस समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है उन्होंने आश्वाशन दिया था कि 8 दिन में कुंआ खुदवाने की व्यवस्था करेंगे | लेकिन आज तक नहीं खुदवाया गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन्हे फोन करें: PHE@8305840285, SDO@9644889975, CEO अंजना नागर@9907046460. रामसखी@9516321394.

Posted on: May 20, 2017. Tags: RAMSAKHI SAGAR SONG VICTIMS REGISTER

माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...गोंड भक्ति गीत -

ग्राम-दुलापुर, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा , जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा-
उड़द के दाल, चावल के खीर बनाके ओला हमन चढ़ाओगा-
ओया फूल नरियल चढ़ाके हमन पूजा करबोगा-
जरई पेड़ के तरे मा बड़ा देव पूजा करबोगा-
माह बैशाख के मलक के मेला जाबो-
बड़ा देव के नाम जगा के हमार-
गोडवाना के मान आगे बढ़ाओगा-
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...

Posted on: May 18, 2017. Tags: SAHETRAM KORBA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got our due wages after recording message on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-बोंगा, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
सीताराम छिन्दराम बता रहे है कि उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था सीजीनेट में वह यह कि गाँव के ३५ लोगो ने ५ दिन तक बागतरी से पण्डोराय सड़क समतलीकरण का कार्य किया था जिसका मजदूरी का भुगतान नही हुआ था, वे कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके थे पर कोई मदद नहीं कर रहा था फिर अंत में उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों को फोन कर के दबाव डालें। वे ग्रामीण मजदूरों की और से सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों की पूरी टीम का आभार प्रकट कर रहे है बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है | सीताराम@8720094306

Posted on: May 18, 2017. Tags: SEETARAM CHHINDRAM SONG VICTIMS REGISTER

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...देवी गीत -

ग्राम-पालीघाट, पोस्ट-पड़ेगाँव, जिला-रायग़ढ (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार चौधरी एक देवी गीत सुना रहे है :
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है-
पूछते तेरे वत रानी माँ में दरबार लगाया है-
चलो बुलावा आया है, माता बुलाया है, जय मातादी-
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मरो का-
रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का-
मस्त हवाओं का झोका, यह संदेसा लाया है-
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...

Posted on: May 15, 2017. Tags: RAMESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »