योजना का पैसा नहीं मिलने से आवास अधुरा पड़ा है बनवाने में मदद करें...
ग्राम-दर्रे, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष आदिवासी बता रहे हैं उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास निकला था, जिसका एक किस्त उनको मिला था उसके बाद से उनको कोई किस्त नहीं मिला न कोई फोटो खीचने आया| इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, उनका गाँव में सड़क नही है कार्यालय दूर पड़ता है, आने जाने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9589801357. सरपंच@9589103985.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANTOSH ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
ये दो दिन के जिंदगानी जग में करले तै भलाई...भजन-
ग्राम-बेलहा पायरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लखनलाल केवट एक भजन सुना रहे हैं :
ये दो दिन के जिंदगानी जग में करले तै भलाई-
तोर चली नाम गा-
हमर बिगड़ी के बनईया गा रमईया राम गा-
आज जवानी है बुढ़ापा काल आही गा-
माटी के तन बईहा माटी मा मिल जाही गा-
छूट जाही घर धाम यहां नईया कुछ काम...
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: ANUPPUR LAKHANLAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : पेंशन के लिये समस्या हो रही थी अब मिलने लगा है...
ग्राम-सरईमाल, ब्लाक-सामनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से सुनैना बता रही हैं कि उन्हें विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था, जिसके लिये वे अधिकारियों के पास आवेदन करते थे लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था जिसके 13 दिन बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8462823132.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SONG SUNAINA VICTIMS REGISTER
घरो में बिजली नहीं पहुंची है लेकिन बिल आने लगा है...
खुर्सीपार, तहसील-बिछिया, पंचायत-बांद्र्बारी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंग पर्ते बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड नंबर 18 में 2 साल से बिजली के पोल लगे हैं लेकिन किसी के घर में बिजली नहीं लगा है और बिजली बिल आना शुरु हो गया है, 9 माह से लोगो के घरो में बिजली बिल पहुंच रहा है, गाँव में लगभग 35 घर है लोग परेशान हैं, गाँव अंधेरे में गुजर बसर करता है और ऊपर बिजली बिल देना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9584416636, सरपंच / मुन्ना मरकाम@9174891313, बिजली विभाग@9425085181, 9399217006. संपर्क नंबर@9098426768.
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER
बगिया मा घुसा मोरा मिरगा बहेली अहू गोली न मारा...गीत
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवती साकेत एक गीत सुना रहीं हैं:
बगिया मा घुसा मोरा मिरगा बहेली अहू गोली न मारा-
ये मिरगा मोरे ससुर जी के पाले-
सासू के प्राण पियारे के अउ गोली न मारा-
ये मिरगा मोरे जेठ जी के पाले-
जेठानी के प्राण पियारे के बहेली अउ गोली न मारा-
बगिया मा घुसा मोरा मिरगा बहेली अउ गोली न मारा...
