Impact: Hospital admitted and treated well after report on CGnet, thanks...

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि बाबूलाल मोटरसायकल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसके कारण उनको बजाग अस्पताल लेकर गये थे जहाँ से बाबूलाल को भगा दिया गया था | उसके बाद जिला अस्पताल डिंडोरी में ले जाया गया और कडकडाती ठण्ड मे पीड़ित व्यक्ति परेशान होता रहा| उसके बाद सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया गया जिसके कारण अस्पताल प्रशासन से सीजीनेट के साथियों द्वारा दबाव डालने पर बाबूलाल का इलाज बहुत अच्छे से किया। बाबूलाल के जंघा और पैर मे चोट आई थी. संतोष अहिरवार इसलिए सीजीनेट के साथियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन एवं कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दे रहे है. संतोष अहिरवार@9516071739

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio in Kudukh language: 24th January 2017...

Today Hemant Toppo and Rani Lakda are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi and Kudukh languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: HEMANT TOPPO RANI LAKDA SONG VICTIMS REGISTER

आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है...भक्ति गीत

हेमलता टोप्पो ग्राम- शिवाटोली, ब्लाक-चन्दवा, जिला-लातेहार (झारखण्ड) से एक भक्ति गीत
प्रस्तुत कर रही हैं:
आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है-
तू ही मेरा भक्ति दाता, पापो से मुक्ति तू ही दिलाता-
नया जीवन तू ही दिलाता ,तू ही मेरा आँखों का तारा-
खुशिया सारी देता जीवन में सारा,जीवन की राहों में तू ही तू-
आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: Hemlata Toppo

आरोप : सरपंच, सचिव ने पैसे निकाल लिए हैं पर काम नहीं हुआ, कृपया जांच के लिए दबाव डालें...

ग्राम-भालेछुआ, पंचायत लद्वानी, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से अमेलाल मरावी आरोप लगा रहे है कि उनके सरपंच, सचिव के द्वारा विभिन्न मदों पर काफी सरकारी राशि ( ५ लाख रू से अधिक) निकालकर काम नहीं कराया गया है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास की है पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है, वे आपसे अनुरोध कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों पर फोन कर जांच के लिए दबाव डाले: कलेक्टर डिंडोरी@8085452555, जिला CEO@7089598600, समनापुर CEO@9425898489, सचिव@8223910322, सरपंच@7746945346.संतोष अहिरवार@9516071739

Posted on: Jan 22, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

अवा रे-अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे...झारखंडी लोकगीत

झारखण्ड से हेमंत टोप्पो एक गीत सुना रहे है. इस गीत के माध्यम से वे किसान भाई-बहनों
को खेती करने के लिए आमंत्रित कर रहे है:
अवा रे-अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे-
रे अवा सोना रूपा हिरा-
अवा रे सोना रूपा डीलवा झुकाब रे-
मुर्गा बोले मुर्गा बोले-
मुर्गा बोले उठ तो किसान रे-
खेत बारी चालू करब नर नारी काम रे-
गावं के गोरी गावं के गोरी-
गावं के गोरी निहर निहर कटे लागल धान रे-
हाथे हसुवा धरी पावे है शान रे...

Posted on: Jan 20, 2017. Tags: HEMANT TOPPO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »