मुर्गा लड़ाई के बारे में जानकारी-

ग्राम-डोंगरी, पंचायत-कटेनार, बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलसिंह मंडावी बता रहे हैं बस्तर में मुर्गा बाजार हर गांव में लगता है| ज्यादा बाजारों में देखने को मिलेंगे| दो पक्षों से मुर्गा लड़ाई करवाए जाते है, जो मुर्गा मर जाता है, उससे हार माना जाता है| और जितने वाले को पैसा दिया जाता है| लड़ाई वाले मुर्गा का कीमत पांच सौ तक है| जहाँ मुर्गा लड़ाई होती है,वहां पर ज्यदातर लोगों की भीड़ लगी रहती है| बस्तर में मुर्गा लड़ाई का परम्परा है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 6205435548.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG COCK IMFORMATION

पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-ककनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) मिशेल जी बता रही हैं कि, इनके गावं में एक वृद्ध व्यक्ति बोटीराम कश्यप जी की 60 वर्ष हो चुकी है, एवं उनकी जीवन यापन के लिए पेंशन नहीं मिल रहा है| जो की कई बार उन्होंने आवेदन कियें हैं करने के बाद भी शुरू नहीं हो पा रही है| वृद्ध व्यक्ति काफी परेशान है| कृपया आप अधिकारीयों सेबात कर इनकी मदद करने की प्रयास करें| जल्द ले जल्द पेंसन की गुहार लगाई है|
सरपंच@7723961119,सचिव@9406109629, CEO@9406166884, संपर्क नंबर@7487095117.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: CG DARBHA PENSION PROBLEM

सरकार विकेन्सी नहीं निकाल रही है, कृपया मदद करें-

जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) शिवकुमार दिवेदी जी बता रहे हैं, कि उनके एरिया में जीतनें भी सरकारी कार्यालय है| उनमें रिक्त पद है जो की सरकार विकेन्सी नहीं निकाल रही है| इन सब में जल्द ही विकेंसी निकालकर भर्ती किया जाए| शिवकुमार जी दृष्टी बाधित है| और जीवन बसर के लिए नौकरी की जरूरत है|इन्होने कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इनकी मांग को समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9203767814.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: JOB MP PROBLEM RIVA

गाँव मे लंबे समय से कच्ची सड़क है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है कृपया मदद करें-

ग्राम-छिंदवाड़ा डाकमिपारा, ब्लाक- दरभा बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमु नाग जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि इनके गाँव में कच्ची रोड है| और पक्की सड़क के लिए आप सब की मदद चाहते हैं| कृपया इस समस्या के समाधान करने का प्रयास करें जिससे सड़क की व्यवस्था जल्द की जाय| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7084983805, सरपंच @7724954145, सचिव@940761499, CEO@9406166884.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-

तिलकराम बघेल, ग्राम पंचायत-तीरथगढ़, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बताते हैं की उनके गावं कोटवारपारा में हेंडपंप की खराबी थी| जिसकी वजह से लोगों को नदी का पानी पीना पड़ता था| तिलकराम जी ने सीजी नेट में अपना शिकायत रिकार्ड किया जिसके कारण उनके गावं में तुरंत ही हेंडपंप की समस्या दूर हुई| अब गावं में हैंडपंप से पानी पी रहे हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9301046372.

Posted on: Feb 23, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »