मेरे पिता का देहांत हो गया है शासन से अब तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है कृपया मदद करें...

संतोष कुमार अहिरवार आज ग्राम पंचायत-पन्डोखी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहाँ उनके साथ उपस्थित है पीड़ित व्यक्ति विजय कुमार अहिरवार जिनके पिता शिव कुमार का कम उम्र में देहांत हो गया है परिवार में ५ सदस्य हैं और पिता ही एकमात्र कमाने वाले थे उनके पास दशगात्र करने के लिए भी पैसे नहीं है । किसी प्रकार की सहायता अब तक शासन से नही मिली है अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है कि आप सभी कृपया सचिव@09630803164, सरपंच@09754325460, विधायक@09424383999 को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने में मदद करें. आवेदनकर्ता विजय@9685911688, संतोष@9516071739

Posted on: Feb 26, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास योजना में घर की मदद उन्हें ही मिल रही है जो १०,००० रू घूस दे रहे हैं : आरोप-

ग्राम-धुवाटाड़, पंचायत-गायछंदा, प्रखंड-जरिडीह, जिला-बोकारो (झारखंड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि उनका अपना आवास नहीं है पर उनके यहां गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उन लोगो को दिया गया है जिनके पास पक्का मकान है और जो सरकारी नौकरी से रिटायर होकर पेंशन का लाभ ले रहे है क्योंकि उन लोगों ने 10 हजार रूपये घूस दिया और इनकी स्थिति घूस देने लायक नहीं है इसलिए इनको सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि मिल जायेगा मिल जायेगा इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया उपायुक्त@9470526005, BDO@9430345692, GPS@9431175006, मुखिया@9934136708 को फोन करें।शिवनारायण@9939727689

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

बड़े काम की गाय हमारी भो भोली भाली कैसी प्यारी...गाय पर गीत

ग्राम-मिग्रोड़ी, थाना-शाहपुर. जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ रतिराम दादा है जो गाय माता के पर एक गीत सुना रहे है:
बड़े काम की गाय हमारी-
भोली भाली कैसी प्यारी-
चुप वह रहती चुप वह गाती-
कभी किसी को नहीं सताती-
भूषा घास मिला तो खाती-
दाना भी तोडा खा जाती-
हमको मीठा दूध पिलाती-
दूध पिला मजबूत बनाती...

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का...भजन गीत

जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ नर्मदा प्रसाद बर्मन जो एक गीत सुना रहे है:
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का-
ये जीवन दो दिन का,ये जीवन दो दिन का-
ये तन है माठी का डेला, मठ का डेला माठी का डेला...

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

धरती मेरो रे में कितनामा हो...आदिवासी गीत

विष्णु टोप्पो ग्राम पंचायत देवगढ़ थाना सीतापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ से एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं :
धरती मेरो रे में कितनामा हो-
करजूरी करत है हमरोर के परनाम करो-
सब का कल्याण-
धरती मेरो रे में कितनामा हो-
करजूरी करत है हमरोर के परनाम करो-
सब कर कल्याण-
पढे लिखें छऊ पोता बना ले होशियार-
करजूरी करत है हमरोर के परनाम करो-
सब कर कल्याण-
धरती मेरो रे में कितनामा हो बना ले होशियार-
करजूरी करत है हमरोर के परनाम करो-
सब कर कल्याण...

Posted on: Jan 30, 2017. Tags: Vishnu Toppo

« View Newer Reports

View Older Reports »