तोरी गठरी में लागे चोर बटोहिया का सोवे...कबीर भजन गीत
मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कबीर भजन गीत सुना रहे है:
तोरी गठरी में लागे चोर-
बटोहिया का सोवे-
पांच,पचीस,तीन हैं चोरवा-
यह सब कीन्हा सोर-
जागु सवेरा बाट अनेरा-
फिर नहीं लागे जोर-
भवसागर इक नदी बहुत हैं-
दिन उतरे जा बोर-
कहैं कबीर सुनो भाई साधो-
जागत कीजै भोर...
Posted on: Dec 27, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
दाता मुजफ्फर शाह के 45वें सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली मुजफ्फरपुर बिहार में १-२ जनवरी...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि मुजफ्फरपुर शहर को लिची शहर के साथ साथ सूफी संत की संगम स्थली के नाम से भी जाना जाता है और यह शहर स्वीट सिटी के नाम से भी जाना जाता है| यहां समय समय पर विभिन्न समुदायों के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं । उसी कड़ी में दाता मुजफ्फर शाह के 45वें सालाना उर्स के अवसर पर इस साल उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा के रौनक प्रवीण व कानपुर की रीना प्रवीण के साथ जबरदस्त कव्वाली मुकाबला 1 व 2 जनवरी को होने जा रहा है. उसकी तैयारी ज़ोर- शोर से चल रही है. बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. सुनील कुमार@7274026391 सीजीनेट बुलटू रेडियो सुनने वाले सभी श्रोताओं को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं.
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बैगा की तरह पठारी पिछड़ी आदिवासी जनजाति के लिए भी विशेष सरकारी योजना बनाई जाए...
ग्राम-ददरी, पोस्ट-निर्गुटी, थाना+तहसील-कुसमी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अंगत कुमार परस्ते पठारी जाति के बारे में बता रहे हैं कि पठारी जाति भीख मांगने वाली जाति है| ये मध्यप्रदेश में कम जनसँख्या में है| ये आदिवासी है और बड़ादेव के पुजारी है और ये गोंडो के यहाँ पूजापाठ और भीख मांगने के लिए जाते है| इस जाति के लोगो के जगह जमीन नहीं है बहुत गरीब लोग है इनके समाज में बहुत पढ़े लिखे लोग है लेकिन सरकार इनको नौकरी नहीं दे रही है तो इनका कहना है कि जिस तरह बैगा जाति के लिए प्रोजेक्ट है वैसा ही पठारी प्रोजेक्ट हो और उस प्रोजेक्ट के आधार पर सरकार सर्वे कराकर पठारी बच्चो को नौकरी दे ऐसा इनका अनुरोध है| कृपया सभी साथी S.D.M.@9425920720 से बात करें. अंगत@9669983784
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: ANGAT KUMAR PARASTE
जीवित देव यानि समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान पूजा बुढाल पेन पूजा में शामिल होने अनुरोध..
गोंडवाना राजकुमार पोया ग्राम बगरा,ब्लाक रामचन्द्रपुर, तहसील रामानुजगंज जिला बलरामपुर से बता रहे हैं कि यहां गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी की और से 23 और 24 दिसंबर को सरना पूजा, बुढाल पेन पूजा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है कार्यक्रम में जीवित देव यानि समाज के वरिष्ठ बड़े बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं का प्रशिक्षण होगा । रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारो द्वारा गोंडवाना जन जागृति गीत प्रस्तुत करेंगी:
दूध में चावल डाल दो तो उसे खीर कहते है-
युवा मोर्चा में आने वाले को गोंगपा की तकदीर कहते हैं-
बुलबुल की वार की बाज को परवाह नही होती-
बिखरे हुए समाज की कभी राज नही होती...
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: RAJKUMAR GONDWANA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सरकारी योजना के हितग्राहियों की सूची में अमीरों के नाम तो हैं पर कई गरीब नदारत है...
ग्राम पंचायत -चरईया, जनपद पंचायत-हनमना,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार बता रहे है कि 2011 में आर्थिक जनगणना में अमीर लोगो का नाम तो जोड़ा गया है तथा कई गरीब और विधवा लोगो का नाम नहीं जोड़ा गया है | इसके लिए गरीब लोगो ने जनपद से लेकर जिला पंचायत तक आवेदन दिए फिर भी नाम अब तक नहीं जोड़ा गया है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि वे इन अधिकारियों से बात कर प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में गरीबों का नाम जोड़ने में मदद करें|, जिला कलेक्टर@9425903973, जिला पंचायत CEO@9425636535,प्रधानमंत्री आवास प्रभारी अधिकारी@9425866826, CEO जनपद पंचायत@9713607704. राजकुमार@8109323534
