Impact: Water problem in our village got resolved after report on CGnet Swara...
धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने की पानी की समस्या थी कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे पर समस्या का समाधान नही हो रहा था |तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में नवम्बर 2017 में सन्देश रिकॉर्ड किया और जनवरी 2018 में उनकी पानी की समस्या का समाधान हो गया था और अब ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा है अब वे बहुत खुश हैं | इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है|श्याम सुन्दर@7898748831.
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SHYAM SUNDAR SONG VICTIMS REGISTER WATER
आँखों से नजर का रिश्ता अजीब होता है...गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक गीत सुना रहे है:
आँखों से नजर का रिश्ता अजीब होता है-
सांसों का जिगर से रिश्ता अजीब होता है-
ले जाये कहाँ ये पता नही मदन हमको-
रोटी का बसर से रिश्ता अजीब होता है-
आँखों से नजर का रिश्ता अजीब होता है...
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर...बिहार से सामा चकवा गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से कुछ महिलाएं स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं. गीत ‘सामा चकवा’ से सम्बंधित है. यह भाई बहन के आपसी स्नेह पर आधारित खेल है:
शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर-
शाम मोहे आएल दइया चकउआ ले गइला चोर-
छोड़वा से छोड़वा हो भइया बहनोइया बड़ा चोर...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...भजन गीत
ग्राम पंचायत-बुढाडाड, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता शाण्डिल, सुनीता शाण्डिल, रीना शाण्डिल और सविता शाण्डिल एक भजन गीत सुना रही हैं:
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना-
सुख गयले तुलसी उदस गयले आंगना-
येही-येही आंगनवा अहिये शिवा गुरु-
सावन-सावन तुलसी लगाले बीच आंगना-
येही रे अगनवा में यहिये मैया भवानी-
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SEETA SHANDIL SUNITA SHANDIL SONG VICTIMS REGISTER
नया-नया एक अधिनियम अब लाई है सरकार...शिक्षा के अधिकार पर गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार शिक्षा के अधिकार से सम्बंधित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नया-नया एक अधिनियम अब लाई है सरकार-
छः से चौदह बच्चों का अब शिक्षा का अधिकार-
हां-हां पढेगा इंडिया, आगे बढ़ेगा इंडिया-
मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त लिखाई, मुफ्त में बंटता ज्ञान-
मुफ्त किताबें, मुफ्त में भोजन, मुफ्त में है परिधान-
कि अब ना देर लगाओ, जल्दी नाम लिखाओ-
छोटी बच्ची की शादी है बात जान लो भाई-
इनको भी विद्यालय भेजो करेगी खूब पढ़ाई-
घर का नाम रखेगी, देश की शान बढ़ेगी-
इससे आगे का अब तुम सुन लो मुझसे किस्सा-
बच्चों के माँ-बाप का इसमें तीन-चौथाई हिस्सा-
कि आज ये नर औ नारी सबकी भागीदारी...

