स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले सामान्य दर्द से आराम पाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द से आराम पाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| निर्गुंडी की पत्ती 250 ग्राम, समालू की पत्ती 250 ग्राम, आकड़े की पत्ती 250 सभी को साफकर कूटकर दरदरा चूर्ण बना लें| और एक बाल्टी पानी में उबालें, 30 लीटर पानी हो| उबालने के बाद उसे गुनगुना होने दें| उसके बाद सिर को छोड़कर बाकी सभी जगह डालकर नहाये| इससे आराम मिल सकता है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय संबंधी रोग का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय संबंधी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं | अर्जुन की छाल जिसे कहुआ के नाम से भी जाना जाता है| 500 ग्राम, इलायची 50 ग्राम, मीठी लकड़ी 50 ग्राम, बड़ी इलायची 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा चम्मच चूर्ण लेकर एक कप चाय जैसा बनाकर उसमे स्वाद अनुसार दूध और शक्कर मिलाकर खाली पेट दिन में दो बार सेवन करने से ह्रदय संबंधी रोग में लाभ मिल सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| देशी हल्दी पाउडर 100 ग्राम, आंबा हल्दी 100 ग्राम, दारू हल्दी 100 ग्राम, नीम की पत्ती 100 ग्राम सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| खाने में बैगन, सेम, मटर, मसूर की दाल, उड़द, मछली, गुड़ का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मईया की मडिया है कितनी दूर पूजा करने जाने...गीत-

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से भागवती चंदेल एक लोग गीत सुना रही हैं :
मईया की मडिया है कितनी दूर पूजा करने जाने-
हाँ हाँ रे पूजा करने जाने-
मईया के लिये मैंने जल मंगवाई-
मईया नरबदा है कितनी दूर पूजा करने जाने-
मईया के लिये मैंने फूल मंगवाई-
मईया की मडिया है कितनी दूर पूजा करने जाने...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: BHAGWATI CHANDEL DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

मोर शिवा गुरु आ जाना मोर मन के मंदिर में...भजन-

ग्राम-सुरसा जिराक, थाना-चलगली, पोस्ट-काला बरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय आयाम एक शिव चर्चा भजन सुना रहे हैं :
जंगल खोजो झाड़ी खोजों, खोज के हैरान होगे हो-
मोर शिवा गुरु आ जाना मोर मन के मंदिर में-
जंगल खोजो झाड़ी खोजों, खोज के हैरान होगे हो-
मोर मईया भवानी आ जाना मन के मंदिर में...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »