लॉकडाउन में खाने की समस्या है, राशन दिलाने में सहयोग करें...

पांडूरंगा चाल, कांसी विश्वनाथ मंदिर, संतोष भवन नाका, उलही पारा रोड, नाला सुपाड़ा ईस्ट, पालघर, महाराष्ट्र से रामनरेश यादव बता रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, कामकाज सब बंद है, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8806148124. (168149)

Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RAMNARESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नही होने से राशन नहीं मिल रहा, लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही...

ग्राम-चाँद, पोस्ट-कोनी, थाना अतरैला, तहसील-जवा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अरविन्द यादव बता रहे है कि उनके पास राशन कार्ड न होने से खाने की बहुत दिक्कत हो रही है लॉकडाउन के कारण बाहर काम करने भी नहीं जा सकते है सब लोग घर है वे भूमिहीन है उनके पास जमीन भी नहीं है | राशन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9327423069. (167625)

Posted on: May 23, 2020. Tags: ARVIND YADAV CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

प्रवासी भूख से बेहाल नहीं मिल रहा है राशन......मदद करें

रीता यादव , कावड़े बस्ती,साई सत्यम, वागोली,पूना (महाराष्ट्र) से समस्या बता रही हैं कि हमारा निवास उत्तर प्रदेश में है लेकिन कोरोना महामारी के चलते हम लोग लोकडाउन में पूना महाराष्ट्र में फस गए हैं हमारे बच्चे भूखे रहते हैं खाने के लिए कुछ भी नहीं है सहायता भी मांगी लेकिन कहीं से सहायता नहीं मिल पा रही है यदि खाना नहीं मिलेगा तो जिएंगे कैसे इसलिए साथी सीजी नेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं संपर्क सूत्र: रीता देवी @9356883162

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNA(M.H.) REETA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

विश्व संचार दिवस: आज लॉकडाउन के बीच अगर हमारे साथ मोबाइल फोन नहीं होता तो कैसा होता?...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश विश्व संचार दिवस पर संदेश दे रहे हैं आज दुनिया में मोबाईल लगभग हर जगह पहुंच चुका है, लोग आज लॉकडाउन में फंसे हैं और इसका खूब उपयोग कर रहे हैं, दूर रहकर लोग एक दूसरे से बात कर पा रहे हैं, मिल पा रहे हैं, 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार की स्थापना हुई थी, 1973 में 17 मई को इसे घोषित किया गया था, आज इंटरनेट का भरपूर उपयोग हो रहा है, लोगो की जरूरतें पूरी हो रही हैं, कोरना के बारे में इस साधन से समय पर जानकारी मिलती रहती है और लोगो को मदद मिल रही है|

Posted on: May 19, 2020. Tags: COMMUNICATION DAY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार में 5 लोग है, लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

वीरेन्द्र यादव पुणे कावडे बस्ती साईं सत्यम वागोली से बता रहें है कि वे लोग (उतरप्रदेश) जिला प्रयागराज के रहने वालें है  वे मजदूर लोग है मजदूरी करने आये थे लॉकडाउन के कारण फंस गए है और बाल बच्चे भी साथ में है उनके परिवार में लोग 5 लोग है उनके पास राशन नहीं है खाने की बहुत समस्या हो रही है | सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियों से मदद अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलाने में मदत करें : संपर्क संपर्क@7620008313 (167745)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »