Impact : किसानो को खाद वितरण किया गया...

ग्राम-उबेगाँव, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम बता रहे हैं कि उन्होंने किसानो की खाद की समस्या को लेकर 3 जुलाई 2020 को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद किसानो को खाद वितरण हो चुका है, खाद प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने सभी किसानो को खाद दे दिया है, जरुरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया है, जो बचे हैं उनके लिये खाद की व्यवस्था है वितरण काम हो रहा है, किसानो की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे विभागीय अधिकारियों और सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7747968488. (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: IMPACT STORY MANDLA MP SAGGANSAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

बिला मोरो रे बिला वोची वाले...हल्बी भाषा में विवाह गीत-

ग्राम-छोटेकवाली, तहसील-जगदलपुर, जिला-बस्तर से पूर्णिमा के साथ गाँव की महिला साथी दयमती, फूलमती और मेहतरीन आदि जुडी हैं जो हल्बी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे है, यह गीत जब शादी के समय बरात आती है तब गाया जाता है :
बिला मोरो रे बिला वोची वाले-
आसिला मोरो रे बिला वोची वाले...

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: BASTAR CG HALBI MARRIAGE SONG JAGDALPUR POORNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

6 माह सड़क में गड्ढा खुदा है, बच्चे, बुजुर्ग, मवेशी उसमे गिर जाते हैं...

ग्राम-पुडैल, तहसील-सरई, विकासखण्ड-त्योथर, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से के के साह बता रहे हैं कि उनके घर के सामने से सरई मार्ग रोड तक नाली निर्माण कराने को लेकर MP RDC कंपनी द्वारा गड्ढा खोदाई किया गया था, जिसे ढका नहीं गया है, 6 माह से ज्यादा हो चुका है, गड्ढा होने से उसमे पशु, छोटे बच्चे, बुजुर्ग गिर जाते हैं जिससे उन्हें चोट लग जाती है, इस संबंध में उन्होंने विभाग के शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर इन गड्ढो को ठीक कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9424561304. (169329) (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: KK SAH MP PROBLEM SINGRAULI SONG VICTIMS REGISTER

मक्का के फसल में लगने वाले कीटनासक नस्ट करने का उपचार.....

ग्राम-उबेगाँव, विकाशखंड-छिन्दवाडा जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सग्गनसाह मरकाम के साथ शंकरलाल ब्रम्हे जुड़े हैं जो ग्रामीण क्रषि पदधिकारी है हमारे किसान भाइयों को बता रहे हैं कि जो मक्का कि खेती करते हैं तो मक्का कि खेती में फल आर्मिवर्म का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है तो इसके लिए इमावेक्टिन बेन्जेवेट ये एक मक्का के फसल में लगने वाले फल आर्मिवर्म और वार्म के लिए बहुत ही सफल और कारगर कीटनासक है आप इसे 100 ग्राम इमावेक्टिन बेन्जेवेट ले करके 10 गिलास पानी में घोल करके पम्प में आप 1 गिलास पानी डाल करके जो इस्प्रे पम्प है सामने का नोजल को थोड़ा ढीला करके बूंद-बूंद करके मक्के के पौधे में आप उसके कोन में डालिए ताकि फल आर्मिवार्म जहाँ छिपा हुआ रहता है ओ नस्ट हो जाता है सम्पर्क करके और विस्तार से जानकारी ले सकते हैं: सम्पर्क नम्बर @7747968488 (170954) CS

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: AGRICULTURE CHHINDWADA MP SAGGNSAH MARKAM SHANKARLAL BRMHE SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (मेंढक की चतुराई)

साथियो, सहकार रेडियो के कार्यक्रम बाल चौपाल में आज सुनिए विजयदान देथा जी की कहानी मेंढक की चतुराई| इसे अपनी आवाज़ दी है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी ने | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |             

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »