ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए...सुवा गीत
ग्राम-धुर्व, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश कुमारी धुर्वे एक सुवा गीत सुना रही हैं:
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए-
बरवा के छईया के खेले नही पाए, मोर सुवा ना आयेगे गे ससुर लेना हार-
ससुर के संगे साथे हम नही जाब, मोर सुवा ना एड़िया, धकत दिन जाये-
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए-
राजा राम सुगा आये गे भसुर लेना हार, भसुर के संगे साथे हम नही जाब, मोर सुघा ना-
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए...
Posted on: May 26, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैंडपंप साल भर से ख़राब है, हम दूर से नदी का गंदा पानी लाकर पी रहे है...
ग्राम-सेमरा, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमारी बता रहे है कि गाँव के वार्ड 9 का हैंडपंप ख़राब है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या है| साल भर से करीबन 200 जनसख्या परेशान है. हैंडपंप ठीक कराने के लिए अधिकारियो को एवं सचिव सरपंच को कई बैठको में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या जैसी की वैसी है, अभी ग्रामीण रेढ़ नदी का गन्दा पानी लाकर पी रहे है| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया दिए गयें नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E@9589733942, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9009621369. ग्रामीण-कुन्तीलाल@9669261433.
Posted on: May 26, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
किलोमीटर दूर से गंदा पानी पीते हैं, अधिकारी कहते हैं जनसंख्या 50 है तो हैंडपंप नहीं खुदेगा...
ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसुरथी (सरपंच) एवं ग्रामीण हीरूसिंह बता रहे है गाँव के वार्ड 1 में 50 लोगो की आबादी है, यहाँ पर पानी की बहुत समस्या है, इसको लेकर ग्राम सुराज में आवेदन दिया गया है पंचायत के माध्यम से लेकिन अधिकारियो का कहना है 250 की आबादी में ही हैन्डपम्प का प्रावधान है, वार्ड के निवासी अभी किलोमीटर दूर से धोड़ी का गन्दा पानी पीने को मजबूर है.इसके लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया पानी की सुविधा करवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E. विभाग@9589733942, कलेक्टर@9826443377. सरपंच@9754158992.
Posted on: May 24, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
काय माता अन मन, काय माता दून मन, ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई...बैगा गीत
प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक भजन गीत सुना रही है, जो कि बैगा जनजाति के लोग उनके ज्वारे के सामने गाते है:
काय माता अन मन, काय माता दून मन-
ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई-
सेवा ला ले ले माहतरी मोर, ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई-
काय माता अन मन, काय माता दून मन-
ऐ दाई बिछिया प हिरत लागे, देवी हो माई-
ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई...
Posted on: May 22, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
4 महीनो से शौचालय बनाने के लिए आवेदन दे रहे है, कोई नही सुन रहा है, कृपया मदद करे...
ग्राम-बिहारपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बंशीधर
बता रहे है कि, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय अभी तक नही बना है. जबकि इस हेतु 3 मर्तबा ग्राम सभा में आवेदन दिया गया है, परन्तु कोई सुनवाई नही हो रहा है| सरपंच सचिव को बोलने पर कहते है बन जायेगा लेकिन अभी 4 महीने हो गयें अभी तक नही बना है, जबकि भारत सरकार अनुसार सभी के यहाँ शौचालय बनना अनिवार्य है.आप सेभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सचिव@9754120982, C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9926443377. सम्पर्क@82230984.

