मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मरत के साथी...गीत
ग्राम-सालीवाडा, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे
एक गीत सुना रहें है:
मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मरत के साथी-
जीयत मरत साथी है धरती जीयत मरत के साथी-
माटी के चोला माटी में मिलबे अमर बने है कहानी-
अमर बने कहानी वों दाई अमर बने है कहानी-
मोरे मडला गढ़ माटी ला बंदो जीयत मारत के...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KALIRAM DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
एक औरत की बेईमानी...कविता -
संतरामपुर,जिला-दाहोद(गुजरात) में जन्मी कवियत्री डॉ मालिनी गौतम जी अभी महिलाओं की स्थति पर आधारित एक कविता वाचन कर रही हैं जिसका शीर्षक है ‘’औरत की बेईमानी’’ उनके अनुसार एक औरत जो बेटी होती है, बहन होती है पत्नी होती है माँ होती है प्रेमिका होती है और अपने हर रिश्ते को मेहनत और इमानदारी से निभाती है पर इतनी जिम्मेदारियां निभाकर वो कब-कब खुद से कितनी बेईमानियाँ करती हैं ये जमाना नहीं जान पाता | पुरुष तो कम से कम कभी नहीं जान पाते,एक औरत के नजरिये से प्रस्तुत है-
मैं हूँ पारंगत खुद को धोखा देने में-
हद, लिमिट या सीमा जैसे शब्द हो जाते हैं अस्तित्वहीन-
जब मैं उतर आती हूँ खुद से ही बेईमानी करने पर-
अलस सुबह देखे गए सपनो के चीथड़े उड़ाना मुझे खूब आता है-
नींद में बुदबुदाये नामों पर ताले लगाना-
मुझे खूब आता है एक बेहतरीन रफूगर की तरह माहिर हूँ मैं-
उधड़ी सीवनो और झाकते सूराखों पर थिगडे मारने में...
Posted on: Jan 27, 2018. Tags: MALINI GAUTAM SONG VICTIMS REGISTER
अब उठो घंटा बजाओ...कविता -
संतरामपुर, जिला-दाहोद (गुजरात) से कवियत्री डॉ मालिनी गौतम का कविता वाचन प्रस्तुत है उन्ही की आवाज में:
वक्त कब से कैद है कब तलक सोओगे तुम-
अब उठो घंटा बजाओ-
झूठ की इस भीड़ में सच तिरोहित हो गया-
इस गहन चिंता तले, दिन सिमट कर सो गया-
सो रहे रक्षक सभी चोर अब मुस्तेद है-
जागकर इस नींद से अब उठो घंटा बजाओ...
Posted on: Jan 26, 2018. Tags: DR MALINI GAUTAM SONG VICTIMS REGISTER
ला ला ला, ला ला ला लिए हाथ में...स्वागत गीत -
पंचायत-कुरूमभाट, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से देवांजलि दर्रो एक स्वागत गीत सुना रही है:
ला ला ला, ला ला ला लिए हाथ में-
हम ज्ञान दीप,परिवर्तन की इस बेला में-
मधुर मुस्कान से करते हम स्वागत आपका-
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम-
पावन-पावन धरती पे पड़े जो आपके शुभ कदम-
आपके आगे मन से, घर आँगन में बिखरी प्रेम किरण...
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: DEVANJALI KANKER SONG VICTIMS REGISTER
कान्हा तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...भजन गीत -
ग्राम-कोटेला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से लाली मंडावी एक भजन गीत सुना रही है:
काना तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है-
तुमने काली रात में जन्म लिया-
अच्छा इसलिए काले हो तुम्हारा रंग काला है-
श्याम तुम तो काले हो तुम्हारा रंग काला है...
