हमारे वार्ड में एक हैंडपम्प लगा है,पानी नहीं निकलता,आवेदन लगाने पर अधिकारी नहीं सुनते...मदद करें-
ग्राम पंचायत-नोगोई कटरापारा ब्लॉक-ओडगी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश कुमार जैसवाल बता रहे हैं इनके गाँव वार्ड नंबर 20 में 35 मकान है यहाँ पंचायत द्वारा 1 हैंडपम्प 120 फिट खोदाई करके लगवा दिए और पुराना पाईप लगा दिए हैं पर उसमे पानी नहीं निकलता सरपंच को बोलने पर बोलते हैं हम लगा दिए पानी नहीं निकला तो क्या कर सकते है यहां के लोग नदी से पानी लाकर पीते हैं कई सारी बिमारियों का सामना करना पड़ता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें:संपर्क नम्बर@8889433417, सरपंच@ 9753128248, सचिव@9617123256, ब्लॉक CEO@9926192534.
Posted on: Nov 28, 2021. Tags: KAMLESH KUMAR JAESWAL ODGI SURAJPUR CG WHATER PROBLEM
मामा नावा ओटे मरका न वाडी...गोंडी विवाह गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रुकमा बाई लक्ष्मी विलादी एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है :
मामा नावा ओटे मरका न वाडी-
मरका गूजे-गूजे पंडता गा-
अच्छा मामा गा नावा तिन्वाले जीवा-
मरका ता परोने वेले-
येंदा-येंदा के वडी ये वाता-
मरका बहन डोले माता गा-
अच्छा मामा गा नावा तिन्वाले जीवा...
Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI SONG RUKMA BAI
गिरकर उठना उठकर चलना,यह क्रम है संसार का...देशभक्ति गीत-
ग्राम-सुरनार, ब्लाक-कटेकल्याण, जिला-दंदेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोपीनाथ मंडावी एक देशभक्ति सुना रहें है:
गिरकर उठना उठकर चलना,यह क्रम है संसार का-
कर्मवीर को फर्क न पड़ता,क्षणिक जीत या हार का-
जो भी होता है घटनाक्रम, रचता स्वयं विधाता है-
आज लगे जो दंड वही कल,पुरष्कार बन जाता है-
निश्चित होगा प्रबल समर्थन,अपने सत्य विचार का-
कर्मवीर को फर्क न पड़ता,क्षणिक जीत या हार का...
Posted on: Nov 28, 2021. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-
ग्राम-मनकेली ,विजयनगर ,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) कुमली बता रही है की
विधवा पेंशन एक ही साल चार हजार रूपये मिला था, अब नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे परन्तु ध्यान ही नहीं देते, इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे: सरपंच@7646927267, सचिव@6260394668, संपर्क@7067071428.
Posted on: Nov 28, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WOMEN ISSUE
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में डर से अपना गांव छोड़कर जयनगर में आकर रह रहे हैं,
ग्राम-कोड़ीयार पारा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से ज्योति धारा बता रहे हैं सलवा जुडूम में, 2005 में उनके गांव के सरपंच सचिव को नक्सलियों के द्वारा मार दियें गयें हैं, और वे लोग डर कर अपना गांव छोड़कर कोड़ीयार पारा से जयनगर में आकर रह रहे हैं, और अपना बनी मजदूरी कर के जीवन यापन कर रहे हैं, अभी उन्हें कोई दिक्कत नही हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407910351.
