आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गीट कांदा के औषधीय गुण-

ग्राम-ऊपर सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, पोस्ट-कुमरता, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा उनकें इलाके के जंगलों में पाये जाने वाले गीट कांदा के बारे में बता रहा है वे बता रहे हैं कि गीट कांदा एक फुट जमीन के अन्दर पाया जाता है और इसे खोदकर घर लेके आते है और उबालते है उबलने के पश्चात् बहते हुए पानी में रात भर रख देते हैं उसके बाद फिर से उबालते है और उसके बाद ही उसका सेवन किया जाता है और इस कांदा में रोग उपचार के लिए ओषधीय गुण भी पाया जाता है जैसे पीलिया, बुखार तथा सिर दर्द में कांदा को भुनकर रोगी को खिलाते है एंव जोड़ों के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है| जीतनराम@8959289653

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: JITANRAM PAHADI KORVA SONG VICTIMS REGISTER

कवर्धा (कबीरधाम) में 14 से 16 सितम्बर सीजीनेट स्वर बुल्टू रेडियो प्रशिक्षण हेतु सभी को आमन्त्रण...

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रमन सिंह ठाकुर बता रहे हैं कि करीरधाम ( कवर्धा) शहर में सीजीनेट बुल्टू रेडियो का प्रशिक्षण14 सितम्बर से 16 सितम्बर 2017 तक रखा गया है इसलिए सभी साथियों आमंत्रित किया जा रहा है | वे बता रहे हैं कि सीजीनेट गरीबों की आवाज़ है जिन लोगों को मुख्यधारा की मीडिया में स्थान नहीं मिलता वे साथी यह सीखकर अपनी आवाज़ उठा सकते हैं और देश दुनिया तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. लोक सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजमहल चौक, संतोषी मंदिर प्रांगण कवर्धा में रखा गया है इसमें आप भी सहयोग कर सकते हैं और कृपया अपने साथियों को भी बताइये जो बुल्टू रेडियो कैसे चलता है यह सीखकर अपना खुद का बुल्टू रेडियो भी शुरू करना चाहेंगे | ठाकुर@8827881714

Posted on: Sep 12, 2017. Tags: RAMAN SINGH THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार के बच्चों और पति का नाम कई बरसों से राशन कार्ड में नहीं है राशन भी नहीं मिलता...

ग्राम पंचायत-बदरोडी, ब्लॉक्-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन सिंह पोरते बता रहे हैं कि उनके घर में उनकी पत्नी के नाम का राशन कार्ड बना है जिसमें बच्चों और पति का नाम नहीं लिखा हुआ है और उन सभी को राशन नहीं मिल रहा हैं इसके लिए कई जगह आवेदन किया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नही की गयी है 20 सालों से वे बिना राशन के परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाए जिससे उनकी राशन की समस्या का निवारण हो सके CEO@7693915855,सरपंच@9009328769, सचिव @9617213127.रामसागर उईके@9669383380

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKE SONG VICTIMS REGISTER

अच्छे-अच्छे बांध बंधिये जैसे सागर ताल भैया...किसानी लोकगीत -

ग्राम-गुरमुठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामदीप आयाम खेती किसानी पर एक लोकगीत सुना रहे हैं :
अच्छे-अच्छे बांध बंधिये जैसे सागर ताल भैया-
के बन जाओ धनवान भैया, किसानी धंधा रे-
अच्छे-अच्छे बिज डालिए अन्न पक्के हर साल भैया-
के बन जाओ धनवान भैया, किसानी धंधा रे-
अच्छे-अच्छे अन्न पक्के हर साल, किसानी धंधा रे-
के बन जाओ धनवान भैया, किसानी धंधा रे-
धन चन्दा तोर चांदनी, धन सूरज तोर जोत भैया-
के बन जाओ धनवान भैया, किसानी धंधा रे...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: RAMDEEP AYAAM SONG VICTIMS REGISTER

आदमी ने आदमी को मारने के लिए क्या-क्या नमूने बनाये...कविता-

ग्राम-रक्सा, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से राम सेवक मिश्रा एक कविता सुना रहे है :
आदमी ने आदमी को मारने के लिए क्या-क्या नमूने बनाये-
लोहे से तलवार बन्दूक और बारुद से बम कारतूस बनाये है-
नहीं रहा इस जीवन से कोई आस खत्म कर दूंगा अपनी आखरी सांस-
नाम तेरा ले-ले के मर जाऊँगा रुसवा तुझे इस दुनिया में कर जाऊँगा-
फिर मत देना कोई इलजाम मुझे ये है मेरा वादा मर कर भी याद आऊंगा तुझे...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: RAMSEVAK MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »