गाँव के आधे घरो में बिजली जलती है आधे में नहीं, 3 साल से समस्या है...
ग्राम पंचायत-बड़े कड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तिगरुराम बघेल बता रहे हैं, गाँव में लाईट की समस्या है, पूरे गाँव में लाईट नहीं जल रहा है कई घरो में मीटर नहीं लगे है, 3 साल से ये समस्या बनी है लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो रहा है, इस संबंध में कई बार आवेदन कर चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8103074418, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@7477076292. (174139) (AR)
Posted on: Sep 07, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं राशन कार्ड बनवाने के लिए चार साल से आवेदन कर रही हूँ, कोई कार्यवाही नहीं हो रही है...
ग्राम पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से से ग्रामीण महिला सीता मंडावी बता रहीं हैं, राशनकार्ड से जुडी समस्या मेरा राशनकार्ड अभी नही बनाएं हैं जो राशन दाल किराना दूकान से खरीद कर खाने के लिए उपयोग कर रहें हैं महंगाई के वजह से बहुत ही दिक्कतें होती हैं, राशनकार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को आवेदन दिए लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से निवेदन कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नम्बरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में सहयोग करें: CEO@940616702, सरपंच@7879843160, सचिव@7805894061, संपर्क@9407976015. (175209)
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव में आज तक शौचालय नहीं बनाया गया है, कृपया शौचालय बनवाने में मदद करें...
ग्राम-सुखापारा, पंचायत-पखनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चंदू मरकाम, मोटूराम बता रहें हैं कि उनके गाँव में आज तक शौचालय ही नहीं बना है | हम गाँव के सब लोगो को शौच करने के लिए जंगलों में जाना पड़ता हैं, शौचालय बनवाने के लिए कोई अधिकारी के पास शिकायत नहीं किये है लेकिन उनका कहना है की शौचालय बन जायेगा तो लोगो को सुविधा होगी | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : सचिव@7835814506, संपर्क@7803980698.
Posted on: Sep 06, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
गाँव में आंगनबाड़ी भवन नही होने के कारण कोई पढाई नही होती, कृपया आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करे...
ग्राम-सुखापारा, पंचायत-पखनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा साथ में गाँव के साथी मोटूलाल मरकाम और चंदू लाल मरकाम बता रहें हैं कि उनके गाँव में आंगनवाड़ी भवन की समस्या है आंगनवाड़ी केंद्र नही होने कारण गाँव के छोटे बच्चे नही पढ़ पाते हैं गाँव में आंगनवाडी भवन ही नही बनाये हैं, इस आंगनवाडी भवन को लेकर किसी को शिकायत नही किये किन्तु शिक्षा की अगर बात किये जाए तो आंगनबाड़ी बनाना चाहिए क्योंकि नीव का शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अपील कर रहें है दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करे जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके : सचिव@7587258677, CEO@7835814506
Posted on: Sep 05, 2020. Tags: ANGANWADI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे हैं कर्मचारी, उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन नहीं मिला...
ग्राम पंचायत, पोस्ट, थाना-त्रिकुंडा, जनपत पंचायत-रामचद्रपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसकल पाल / पिता-महेंद्र पाल वे बता रहे हैं विषयांतर अर्जी यह है की ग्राम पंचायत त्रिकुंडा में दयानंद गुप्ता (राशन वितरण कर्ता) के द्वारा लोगो को राशन बांटते समय लोगो के राशन में कटौती किया जा रहा हैं, कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति को 3 किलो ग्राम बोनस चांवल दिए जाना हैं किन्तु अधिकारी के द्वारा ऐसा नही किया जा हैं इस पंचायत में लगभग 200 राशनकार्ड धारी हैं जिनमे से सभी का राशन में कटौती किया जा रहा हैं, विवरण मिलना चाहिए था 78 किलो ग्राम लेकिन 65 किलो ग्राम और साथ में बता रहे हैं ग्रामीण बता रहें हैं मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन 30 किलो ग्राम और साथ में मिलना था 65 किलो ग्राम लेकिन मिला 35 किलो ग्राम मिलना था 104 किलो ग्राम लेकिन मिला हैं 70 किलो ग्राम| इस प्रकार से गैरकानूनी तरीकें से लोगो से ठगी किये जा रहा| इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर बार करके इस प्रकार की गैरकानूनी कार्य को रोकने मदद करें : 9425253536, 7974320354, SDM@9165757092 संपर्क@6267656482 (174935) RK
