राशन कार्ड जप्त किया गया है, मुझे राशन नहीं मिल रहा है, कृपया राशन दिलवाने में मदद करें...

नगर पंचायत-परपुरी, जिला-बेमेतरा से केशव दुबे बता रहे हैं कि कालूराम पिता-झोटकू राम है नगर पंचायत से 2 कि.मी.दुरी पर उनका गाँव है पहले 1कि. रूपये वाला राशन कार्ड था जो अब कट गया है और अभी तक बना है जबकि जिस परिवार में एक व्यक्ति है उसको 10 कि.राशन मिलता है परन्तु कुछ नियमों के वजह से गरीबों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह बहुत गरीब व्यक्ति है सचिव को आवेदन भी दिया है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है सचिव ने बताया सन 2011 के सर्वे लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण राशन कार्ड कट गया है कृपया दिए गये नम्बर पर संपर्क करके सीजीनेट के साथी और अन्य साथी जल्द-से-जल्द मदद करें... भडगाँव सचिव@9340790412.

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

उठो सुनो प्राची से उगते सूरज कि आवाज...गीत-

जिला-बड़वानी राज्य मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहें हैं:
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज कि आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-

देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणे सारी दुनिया में फैलाई-
अगणित बार बचाई जिसने मानवता की लाज...

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

तुझमे रौशनी हम लायेंगे हम लायेंगे...गीत-

ग्राम-आमरतला, जिला-जांजगीर चापा राज्य छत्तीसगढ़ से प्राची एक गीत सुना रही हैं:
तुझमे रौशनी हम लायेंगे-
हम लायेंगे हम लायेंगे-
वो सूरज से दिव्या ज्योति हम-
नवा लोक जगायेंगे-
तुझमे रौशनी हम लायेंगे-
जहाँ कही हो दुःख का सविरदा-
कभी ना आये दुःख का बसेरा-
अपनी आशा और ताकत से...

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (हेनरी मौहोट : घुमक्कड़ों के किस्से)

बच्चों, बाल चौपाल में आज सुनिए फ्रांसीसी प्रकृतिवादी घुमक्कड़ हेनरी मौहोट की कहानी| लेखन व स्वर है पटना, बिहार से अमिताभ कुमार दास अंकल का | इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Nov 05, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : किसी प्रकार की कोई घाव हो जाने पर वनौषधि उपचार-

ग्राम-तीरथगढ़ (कोटवार) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ हैं तिलक राम बघेल (वैद्यराज) बता रहें हैं कि कोई व्यक्ति को अगर लोहे या पत्थर लग या कट कर घाव हो गया हो टिटनेस (इंजेक्शन) लगवा कर घाव को डेटॉल से धोकर उसी जगह पर जंगल से लाया गया जड़ी-बूटी दवाई को बाँध के ते हैं इस प्रकार से इलाज करते हैं इस प्रकार से इलाज करके करीब पांच लोगो को ठीक किये हैं इलाज करके की कोई चार्ज नही लेते हैं जनहित के लिए लोगों की सेवा करते हैं. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9301042372.

Posted on: Nov 05, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »