जंगल में कई प्रकार के भाजी मिलता हैं, उसी को खाकर जीवन यापन करते है...(गोंडी में)

ग्राम+पंचायत-बड़ेगुडरा ब्लाक-कटेकल्याण जिला-दन्तेवाड़ा राज्य छत्तीसगढ़ से राजू राम काट्म बता रहें हैं कि जंगल में बहुत प्रकार के भाजी मिलता हैं गोंडी नाम हैं मरदे भाजी ,मिडंगा भाजी ,चेरोटा भाजी ,मूंगा भाजी, एमेल भाजी, कोडेल भाजी और बास्ता फुटू भी मिलता हैं बस्ता मिलता हैं सरगी फुटू मिलता हैं खाने के लिए इस तरह के जंगल से बहुत सारे खाने के मिलते हैं,

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: GONDI CULTURE SONG VICTIMS REGISTER

वाडी बदलो एक कोयल आम के पेड़ पर बैटी थी...कहानी-

जिला-बड़वानी राज्य मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार कहानी बता रहें हैं, वाडी बदलो एक कोयल आम के पेड़ पर बैटी थी एक कौआ तेज रफ्तार से उड़ कर जा रहा था, कोयल ने पूछा भैया कहा भागे जा रहें हो | बहन इस देश को छोडकर विदेश जा रहा हूँ | क्योकि यहाँ मेरा सम्मान नही हैं जहां जा कर बैटता हूँ बोलता हु वही से उड़ा दिया जाता हूँ | इस पर कोयल बोली भैया स्थान छोडकर क्या फायदा अपनी कडवी बोली छोडकर मधुर वाडी अपनानी चाहिए स्थान परिवर्तन से कुछ नही होता सवभाव और वाडी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता हैं|

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...भजन गीत-

ग्राम पंचायत-अमनदुला, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से सुंदर लहरे एक कृष्णा भजन सुना रहें है:
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल-
कृष्णा के दर पर विश्वास लेके आया हूँ-
मेरा बचपन का यार है मेरा श्याम-
यही सोच कर के आया हूँ हरी द्वार पालो-
कन्हैया से कह दो हरी द्वार पालो-
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...(180591) GT

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

कैसे सुख सोवे मिधारिया हा...राग धुन

राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह राग सुना रहे हैं, अपने गीत, संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
कैसे सुख सोवे मिधारिया हा... (AR)

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वीपर के पद में 2017 से 150 लोग काम रहें हैं 6 महीना से वेतन रोक दिया गया हैं, वेतन दिलाने में मदद करें...

ग्राम+पंचायत बड़े किलेपाल ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से श्री मती महादेवी पोयाम व ममता कवासी बता रहें हैं कि वे लोग 2017 से स्वीपर पद में काम रहें हैं और पिछले 6 महीना से उनका वेतन रोक दिया गया हैं बलीराम मंडावी पिरमेटा से बोमडा राम कर्मा बड़े किलेपाल से और अनिल कुमार पोयम ये सभी लोग 2017 से 150 लोग स्वीपर पद में काम कर रहें हैं और इन सभी का वेतन 6 महीना से रोक दिया गया हैं इसके लिए ये सभी लोग सी ई ओ ऑफिस व अन्य जगह आवेदन निवेदन किये हैं पर समस्या का समाधान नही हो रहा हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नंबरों में बात करके वेतन दिलवाने में मदद करें : शिक्षा विभाग का सम्पर्क नम्बर@ 9406077115, जिला शिक्षा विभाग DEO@9300320554, कलेक्टर@ 8458956694 सम्पर्क व्यक्ति @@9479079701 ( 180749)

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: SONG VETAN PROBLEM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »