Impact : राशन नहीं मिल रहा था अब समस्या हल हो गयी है...

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्सल गाँव के निवासी महेंद सिंग को राशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970225710.

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बाबा साहब दीन्ह बरदान, लड़ूंगी देश दुश्मन से...गीत-

बहिनी दरबार, दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं-
बाबा साहब दीन्ह बरदान-
लड़ूंगी देश दुश्मन से-
काहेन के बंदूक बनी है-
काहेन की पिस्तौल-
अरे काहेन की बनी तलवार-
लड़ूंगी देश-दुश्मन से-
लोहे की बंदूक बनी है-
पीतल की पिस्तौल-
फूल की बनी है तलवार-
लड़ूंगी देश-दुश्मन से...

Posted on: Feb 14, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

आ बता दू आबा तोहका एकठे बात बताई...गीत-

ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक नशा मुक्ति गीत सुना रही हैं
आ बता दू आबा तोहका एकठे बात बताई-
बेदी सिगरेट और नशा का गुड़ अवगुड समझाई-
धुवां पिये से इहाई करेजा जरलुवा दिहई जाई-
खोकत कमरत बीती जिंदगी उतरी सगली मोटाई-
आ बता दू आबा तोहका एकठे बात बताई-
गुटखा पान तम्बाखू से मुह में कीट जम जाई-
इहै बीमारी केंसर की फिर असर करी न दवाई-
आ बता दू आबा तोहका एकठे बात बताई...

Posted on: Feb 13, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-भेड़िया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूर्या सिंह पोया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
ए डगरे कर डोडा जाम ए खाये लेबे राजा राम-
खातो माजा लागे रे पियासे चटा बरे-
घुटरा के तरी तर ये बैर कांटा हीरे हीर-
तोके कांटा गड़े संगी मोके माया लागे-
डगरे कर टेडही सजा वोमे दिसे लाल धजा-
डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURYA SINGH POYA VICTIMS REGISTER

पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है...

ग्राम-ढोडी, पंचायत-टिकरापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, बांसदेव, बोधन मरकाम, लालसाय आयम, जुगेश्वर मरावी और अलारसाय मरावी का कहना है वे 30 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, निवासी जुर्माना पटाये हैं, ग्राम सभा में कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनका आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाता है जबकि उसी जगह दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्ज़ा कर काम किया जा रहा है और गाँव के निवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9753808796, कलेक्टर@9479052281, CEO@9787789073, पटवारी@9975898724. संपर्क नंबर@9111352665.

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: AJEET WAKANR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »