साथी हाथ बढाना, एक अकेला थक जाएगा...प्रेरणा गीत
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार एक गीत सुना रहे है:
साथी हाथ बढाना, एक अकेला थक जाएगा-
मिलकर भोज उठाना साथी हाथ बढाना-
हम मेहनत वालो ने जब भी मिलकर कदम बढाया-
सागर ने रास्ता छोड़ा पर्वत ने है शीश झुकाया-
फौलादी है सीने अपने फौलादी है बाहे-
हम चाहे तो पैदा कर दे चट्टानों में राहे-
साथी हाथ बढाना...
Posted on: Jan 21, 2017. Tags: BRIJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जनगणना एक घर में बैठकर ही कर ली गयी जिससे कई पात्र सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं...
ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे है कि उनके ग्राम में 2011 में आर्थिक एक सामाजिक जनगणना की गई थी जिसमे सर्वेकर्ता ने बगैर लोगों से मिले एक घर में बैठकर सूची बना ली थी. 2011 जनगणना के अनुसार ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना में नाम जोड़ा गया है. जिसमे कई पात्र छूट गए है और अपात्र का नाम जुड़ गया है और इस योजना का लाभ ले रहे है तो उनका कहना है जो पात्र लोग है और गरीब है विधवा महिलाए है उनका नाम जोड़ा जाये | जनपद पंचायत CEO@9713607704, जिला पंचायत CEO@9425636535, कलेक्टर@9425903973, प्रधानमंत्री आवास प्रभारी@9425866826 कृपया इन्हें फोन करें. राजकुमार@8109323534.
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
आपका क़ानून आपके मोबाइल में: पांचवी अनुसूची क्षेत्र में आपके विशेष अधिकार (गोंडी में)
अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में उपबन्ध – निर्वचन – अनुसूचित क्षेत्रों में किसी की कार्यपालिका शक्ति – अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में राष्ट्रपति को राज्यपाल द्वारा प्रतिवेदन – जनजाति सलाहकार परिषद – अनुसूचित क्षेत्रों को लागू विधि – अनुसूचित क्षेत्र-
अनुसूची का संसोधन -
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
तू चाँद हवा अमर दिल में सजा रखव...भोजपुरी गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
तू चाँद हवा अमर दिल में सजा रखव-
दिल में सजा रखव, मन में बसा रखव-
रहब अब न तोहरा बिन एक पल न सहब-
दिन रात तोहरा संगे-संगे हरपल हम रहब-
तन में बसा रख हब मन में बसा रखव...
Posted on: Jan 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
तन हो सुन्दर मन हो सुन्दर प्रभु मेरा जीवन हो सुंदर...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजना कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
तन हो सुन्दर मन हो सुन्दर प्रभु मेरा जीवन हो सुंदर-
कपडा सुंदर खाना सुंदर घर का हर कोना कोना सुंदर-
प्रभु मेरा आंगन हो सुंदर तन हो सुंदर मन हो सुंदर-
सोना सुंदर जगना सुंदर वाणी सुंदर गाना सुंदर...

