सड़क निर्माण में काम किये थे, 2 साल हो चुके हैं मजदूरी का पैसा नहीं मिला...

ग्राम पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुका, पाईको, शत्रू और बुस्का बता रहे हैं, गाँव के 50 लोगो ने 152 रुपये मजदूरी के हिसाब से सड़क निर्माण में काम किया था, जिनका पैसा उन्हें नहीं मिला है, 2 साल हो चुके हैं, नकापारा से कन्ना पारा तक सड़क निर्माण किया गया था, उन्होंने काम के पैसे के लिये कई बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: सचिव@7999375577, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर / मोहन कुमार पोयाम@7879316037. (174586) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM

गाँव में आज तक किसी को आवास योजना लाभ नहीं मिला...

ग्राम-पेंदापारा, पंचायत-केलोर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सितुराम मड़काम बता रहे हैं उनके गाँव में किसी को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका कहना है योजना के बारे में कोई जानकारी गाँव के सरपंच सचिव द्वारा गाँव के लोगो को नहीं दी गयी है, वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार और सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इसके बारे निरिक्षण कराकर गाँव के गरीब लोगो को योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सचिव@7999244194, सरपंच@9381847130, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@9391182591. (175711) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं बना है, राशन नहीं मिलता हैं, बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-नेलेगोंदी, बोदेनार, बंडोपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
निवासी बुको बता रही हैं, गाँव के 7 लोगो का राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि राशन कार्ड बनवाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके| संपर्क नंबर /सचिव@9479151401. (175788) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सड़क नहीं बने होने के कारण चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंचती...

ग्राम पंचायत-नेलेगोंदी, बोदेनार, बंडोपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव की मितानिन बता रही हैं कि उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, रास्ते में एक नाला है जिसमे पुल नहीं बना है जिसके कारण चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गर्भवती महिलाओ को प्रसव कराने के लिये स्वास्थ्य केंद्र नहीं जा पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर /सचिव@9479151401. (175791) (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिये कोई निराकरण नही, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-धर्माबेड़ा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे उनके साथ ग्रामीण महिला महेश्वरी कश्यप बता रहीं हैं राशनकार्ड से जुडी समस्या जो की पुराना राशनकार्ड को नवीनीकरण करवायें और नया बनेगा करके उसके साथ आधार कार्ड, खाता नंबर, पासपोर्ट फोटो, बी-वन मांग कर ले गये किन्तु अभी तक नया राशनकार्ड नही बनायें हैं, जो अभी तक के एक महिना हो गया हैं, जिसका शिकायत ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को किया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये हैं इसलिए सीजीनेट सुननें वालें सथियों से अनुरोध कर रहें हिं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406137119, सचिव@9340244105, कलेक्टर@8458946694, CEO@8889251366. (174651) RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »