ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा...बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गीत

तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे है:
ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा-
पिता तुम्हरे राम जी हैं भीमा भाई ने जन्म दिया-
दलितों को अधिकार दिए हैं पीढियों से जो दुःख में थे-
उन पर भी उपकार की हैं सदियों से जो पिछड़े थे-
मानव ने ही तुम्हे महा मानव हो सब को जीवन दान दिया-
सविधान के बने रचयत जनता का सम्मान किया-
बनता और स्वतंत्रता का देश को विचार दिया-
दो साल और ग्यारह महिना रात दिन जब काम किया-
शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करों का मन्त्र दिया-
दुनिया में आगे बढ़ने का तोर तरीखा तंत्र दिया-
सविधान का है साथ हमारे जीने का अधिकार दिया...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: BRIJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

10वीं-12वीं की ओपन स्कूल परीक्षा 30 मार्च से: गोंडी भाषा में...

पहली बार दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख 5 हजार परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं।
बारहवीं की परीक्षा 30 मार्च को रसायन के पर्चे के साथ शुरू हो रही है।
उन्नीस अप्रैल को भूगोल का आखिरी पर्चा होगा।
दसवीं की परीक्षाएं 31 मार्च से हिन्दी के पहले पर्चे से शुरू होगी।
बीस अप्रैल को आखिरी पर्चा सामाजिक विज्ञान का रखा गया है।

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA

वीरां हैं मेरी शाम ,परेशां मेरी नजर...गजल गीत

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गजल सुना रहे है:
वीरां हैं मेरी शाम ,परेशां मेरी नजर-
अच्छा हुआ की तुम न हुए मेरे हमसफर-
कहीं सदा नहीं की जिसे जिंदगी कहूं-
मुद्दत से हैं खामोश मेरे दिल की रहगुजर-
तेरे बगैर कितनी फुर्सद हैं बज्में शेर-
ऐ दोस्त अब पढ़ूं मैं गजल किसको देखकर-
जालिब मुझे तो उनके गरीबां की फिक्र हैं-
जो हंस रहे हैं मेरे गरीबां के चाक पर...

Posted on: Jan 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आरोप : सरपंच, सचिव ने पैसे निकाल लिए हैं पर काम नहीं हुआ, कृपया जांच के लिए दबाव डालें...

ग्राम-भालेछुआ, पंचायत लद्वानी, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से अमेलाल मरावी आरोप लगा रहे है कि उनके सरपंच, सचिव के द्वारा विभिन्न मदों पर काफी सरकारी राशि ( ५ लाख रू से अधिक) निकालकर काम नहीं कराया गया है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास की है पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है, वे आपसे अनुरोध कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों पर फोन कर जांच के लिए दबाव डाले: कलेक्टर डिंडोरी@8085452555, जिला CEO@7089598600, समनापुर CEO@9425898489, सचिव@8223910322, सरपंच@7746945346.संतोष अहिरवार@9516071739

Posted on: Jan 22, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

गाँधी फैलोशिप 2017-19 के बारे में जानकारी : गोंडी सन्देश

विवरण -गाँधी फैलोशिप के तहत युवाओं को दो वर्ष के लिए प्राइमरी स्कूल के वांछित परिणामों को प्राप्त करने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित करना होगा |
मानदंड – ग्रेजुएट्स,स्टूडेंट्स जिनमें नेतृत्व क्षमता हो,स्कूल कालेज में स्पोर्ट्स लीडर रहे हो,कालेज के इवेंट्स को लीड किया हो |
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है |
छात्रवृति/लाभ -दो साल के लिए प्रति माह 14,000 रूपये ,फोन खर्च के लिए 600 रूपये व् रहने का खर्च दिया जायेगा |
अंतिम तिथि -31 जनवरी 2017

Posted on: Jan 21, 2017. Tags: SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »