सरपंच सार्वजनिक मोटर पम्प खेत में उपयोग रहे हैं, 6 माह से लोगो को पानी की समस्या है...

ग्राम-अकौडिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे हैं कि अकौडिया गाँव में पानी की समस्या है, 6 माह हो चुके हैं गाँव के लोग जहां से पानी लाते थे वहां से मोटर निकाल लिया गया है जिसके कारण पानी की समस्या होती होती है, पानी के लिये दूर से पानी लाना पड़ता हैं मोटर को निकालकर सरपंच के खेत में व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है निवासी पानी के लिये पैसे देते उसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिल सके : संपर्क नंबर@7697448583. सरपंच@ 9200673447, PHE ठेकेदार@7047603066.

Posted on: Feb 18, 2020. Tags: JAGDISH YADV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती...आरती

जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश )से दिब्या जोगी एक भक्ति गीत सुना रहीं हैं:
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली-
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती-
तेरे भक्तजनो पर माता, भीड़ पड़ी है भारी, भीड़ पड़ी है भारी-
दानव दल पर टूट पड़ो, माँ करके सिंह सवारी, करके सिंह सवारी-
तेरे भक्तजनो पर माता, भीड़ पड़ी है भारी, भीड़ पड़ी है भारी-
सौ-सौ सिहों से भी बलशाली, हे दस भुजाओं वाली-
दुखियों के दुखड़े निवारती-
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: ANUPPUR DIBYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार और उपयोग-

ग्राम+पोस्ट- जुबानीकला, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद पथरी बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे है, ब्रम्हापुत्री कंद को सुखा कर के उसको पिस कर चूर्ण बना कर रख ले, 1 चम्मच चूर्ण सुबह शाम गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते है, अगर युरिंग नाली में पथरी है तो पथरचट्टा का 3 पत्ता को पीसकर 1 गिलास पानी में घोल कर चौथाई चम्मच जवा खार डाल कर सुबह शाम पीने से पथरी बीमारी दूर हो जाता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9993763732.

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: HAILTH NISHAD RAMPRSAD SONG VAIDAY VICTIMS REGISTER

भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...बाबा साहेब गीत

ग्राम- गढ़वई, पोस्ट-मदरी, तहसील-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक गीत सुना रहीं है:
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे-
राम जी के चौदह हे संतान बाबा साहब-
जन में महुगा व रत्नगिरि जिला-
छठवे जगत के विद्वान् बाबा साहब-
बैरे ब्रिटिश स्थाई किये बंदनायिका-
चौदह घंटे में तैयारी किये खायिका-
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: MP REWA RITA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय आबंटित हुआ था, उसका पैसा मिल गया-

ग्राम पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुब्बालाल बता रहे है की शौचालय आबंटित हुआ था, उसका पैसा नही मिल रहा था, इसके लिए उन्होंने कितने बार शिकायत किये, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क@7610661711

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG IMPACT SONG SUBBALAL SURAJAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »