गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बंगारम, पंचायत-मांदरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सचेन बता हरे हैं उनके गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या है, लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है| वर्तमान से कुआँ के पानी पीते है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9522117916, सरपंच@8878239131, जनपद@6263024642.
Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BANGARN MANDARI MP PROBLEM REWA SACHEN WATER
तू इतनी दूर क्यों है माँ बता नाराज क्यों है माँ...गीत-
भीम प्रसाद (उत्तरप्रदेश) एक गाना सुना रहे हैं:
तू इतनी दूर क्यों है माँ बता नाराज क्यों है माँ-
मैं तेरा हु बुलाले तू गले फिर से लगा ले तू-
ओ माँ प्यारी माँ-
तेरे अंचल की छाया को मेरी नींदे तरसती है-
तेरी यादो के आँगन में मेरी आँखे बरसती है-
परेशान हो रहा हु मैं अकेला रो रहा हु मैं-
मैं तेरा हु बुलाले तू गले फिर से लगा ले तू...
Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BHIM PRSAD UP
हमारे गांव में सीसी रोड नही बना है, आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद क
ग्राम-भारापुर, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तामूराम यादव बता रहे हैं, की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतगर्त बनाया गया रोड उनके गाँव से ही गयी हैं|लेकिन उनके मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बना है| उनको बरसात के मोसम में आने जाने को परेशानी होती है, और उनके मोहल्ले से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है| क्योकि उनके मोहल्ले तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते| संपर्क नंबर@9770188673, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BASTAR CG CC LOHANDGUDA PROBLEM ROAD TAAMURAM YADAV
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, हम लोग नाले का गंदा पानी लाकर पीते है...
ग्राम पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपद मंडावी बता रहे हैं, कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी कम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260750787, सीईओ@8959393222.
Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कुम्हार साडरा, कोलापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विमा पोयामी बता रहे हैं की उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, सायकाल मोटर सायकाल नही जा पाती है, बरसात के दिनों में बहुत ही ज्यादा समस्या होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485, संपर्क नंबर@6265519420.
