हायरे आदिवासी का लगिन गिरल दसा...सादरी आदिवासी जागरूकता गीत -

ग्राम-चचाली, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुजाता खाखा सादरी भाषा में एक आदिवासी जागरूकता गीत सुना रही है:
हायरे आदिवासी का लगिन गिरल दसा-
का लगिन टूटल झोंपड़ी-
डूबे डूबा हाडी पिये दोने दोना चखना-
हायरे आदिवासी का लागी गिरल दसा-
का लागिन टूटल झोंपड़ी-
हायरे आदिवासी का लागी गिरल दसा...

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: SONG SUJATA XAXA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

मुझे पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 6 महीने से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

आश्रित ग्राम -भूडूपानी, ग्राम-पंचायत-गोरगी विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को गाँव की सोनामती बता रही है कि उनका विधवा पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन अभी 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है| उसके लिए ग्राम पंचायत सचिव सरपंच के पास में आवेदन किये बोलते है कि जल्दी देंगे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है|इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: श्यामलाल सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क@8462893262.

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: SONAMATI PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

मोला मार डारिस भाई दारु के पियाई...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत सुना रहे हैं:
मोला मार डारिस भाई दारु के पियाई-
आज ले माय कान धरत थो दारु नही पिहू-
खेत में पसीना गर के खेत ले माय जिहू-
आज ले माय कान धरत थो दारु नही पिहू-
दारु नही जाहर हावे अरे झिन पिया रे भाई-
मोला मार डारिस भाई दारु के पियाई...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: KARMA SONG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

तोला का बताओं गा, परदेश के रहवईया भईया तोला का बताओं...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-गंगोत्री, थाना-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राहुल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तोला का बताओं गा परदेश के रहवईया भईया तोला का बताओं-
चप्पल नई आय जूता नई आय और नई आय सेंडिल-
एकठे हवे टुटहा साईकिल ओकरो नई आय हेंडिल तोला का बताओं-
नागर नई आय जुंआ नई आय अउ नई आय रघरी-
एकठे हवे बुढ़वा बरदा ओकरो नई आय टंगरी-
तोला का बताओं गा परदेश के रहवईया भईया तोला का बताओं...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: RAHUL SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »