मारी निडारी पिचकारी...होली गीत-
ग्राम-नोनारी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक गीत सुना रही हैं:
मारी निडारी पिचकारी-
कन्हा हो मोरे मारी निडारी पिचकारी-
पहली पिचकारी मोरे बेंदी पर मारिन-
झरी गये हां बेंदी के रबा-
कन्हा हो मोरे मारी निडारी पिचकारी-
दूसरी पिचकारी मोर बेसर में मारिन-
झरी गये हो बेसर के रबा...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
टोराब न अपन संविधाना चाहे जेल थाना में डार दे...गीत-
जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक संविधान गीत सुना रही हैं:
टोराब न अपन संविधाना चाहे जेल थाना में डार दे-
कलेक्टर साहेब तनी हमका बातबा-
घर टूट जाई ता कहमा रहब हम-
कहां पाउब पानी दाना चाहे जेल थाना में डार दे-
लरिका बिटिया का कईसन पढाउबये-
संविधाना टोरये के बदले दाइदा जहर खाना-
टोराब न अपन संविधाना चाहे जेल थाना में डार दे...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...शादी गीत-
ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
माथ बनी जे के बेंदी सोहै, टीका की बहार है-
पहनो प्यारी बंदी, बन्ना तो फैशन वार है – नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
कान बनी जे के कुण्डल सोहै, जुमुज की सवार है-
पहनो प्यारी बन्नी, बन्ना तो फैशन वार है-
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति एक गीत सुना रही हैं:
ऐ जी रामा का व्याहन चले राजा दशरथ धरती दमानकती जाये
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन
पूछयें कौने अहिन ससुरु तुम्हार
ऐ जी नदिया के इर तिर तनुआ तनातु हैं
वई अहिन ससुरु हमार
ऐ जी सीता के सखीयन सहेलियन
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
ऑनलाइन नहीं होने से किसानो को योजना का लाभ नहीं मिल रहा...
ग्राम पंचायत-शंकरपुर, पोस्ट थाना-रघुनाथपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच जीतसिंग आयाम बता रहे हैं उनके गाँव में किसी के दस्तावेजो की जानकारी आनलाइन किया गया है जिसके कारण गाँव में किसी को किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, खरीदी बिक्री का काम नहीं हो रहा है, किसानो को ऋण नहीं मिल रहा है, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, जिससे किसानो को लाभ मिल सके : पटवारी@9407698287, तहसीलदार@9425563654, SDM@9777441420, कलेक्टर@9425253580. संपर्क नंबर@7354924173.
