Impact: Our village school hand pump got repaired after CGnet report, thanks...

बैगापारा, ग्राम-भेडागढ़,ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागबती, पंटोरिन, सुमिन्तरा, बता रही है कि उनके गाँव के बैगापारा में स्कूल के सामने एक हैण्डपम्प है और वो दो महीने से ख़राब था उसका राड टूट गया था उसके लिए उन्होंने कई शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 15 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये उसके रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दवाब बनाया तो अब वो हैण्डपम्प बन गया है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और मदद करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: May 13, 2018. Tags: BHAGBATI PANTORIN SUMINTRA KABIRDHAM EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा, करेंगे सेवा हर जनम में पकड़ो हाथ हमारा...गीत

ग्राम-लांजीत, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
तुमको वादा बहना, साथ बनेगे तुम्हारा-
हर जनम में पकड़ो बहना साथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा...

Posted on: May 04, 2018. Tags: SANTOSHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो...गीत

ग्राम-लान्जीद, विकासखण्ड-ओंड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया-
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
आगे-आगे चलता कछुआ, देखो बाजी मार गया...

Posted on: Apr 29, 2018. Tags: SANTOSHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: अम्ल पित्त के उपचार के घरेलू नुस्खे...

ग्राम-नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो आज हमें अम्ल पित्त के उपचार का घरेलू नुस्खा बता रहे है, जो बहुत से लोगों को अक्सर परेशान करता है . सामग्री-छोटी काली हरड़ बारीक़ पीसकर 2 ग्राम, उसमे 2 ग्राम गुड़ मिलाएं. उसके मिश्रण को संध्या काल के समय भोजन के बाद सेवन करे और उसके बाद में पानी पीयें, इसके एक सप्ताह सेवन करने से ही अम्ल पित्त समाप्त हो जाएगा. दूसरा उपाय-दो चम्मच आंवले के रस में उतना ही पानी मिलाए, भोजन करने के आधे घंटे बाद लेने से लाभ होता है. परहेज-दाले, दहीं, मांस मछली, हरी मटर का सेवन नहीं करे. संपर्क नम्बर वैद्य निर्मल महतो@8674868389.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली...गीत

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली-
डोलो के सर दुनिया देख ले, डोले गगन है तारे-
घीच बाँधने आया तेरे घर, जगत का पालन हार रे-
तू कर ले रे पहचान, तू कर ले रे पहचान-
आज लुटा दे सर्वत्र अपना, मान ले कहना मेरा-
मिट जाएगा पल में तेरा, जनम-जनम का फेरा रे-
छोड़ सकल अभिमान जरा तू, कर ले रे पहचान...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »