स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद गर्मी के दिनों में दस्त की बीमारी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, कुटज का छाल और नीलगिरी का लासा पीसकर दोनों को मिला लेना है, उसके बाद आधा चम्मच दवा दिन में तीन बार सेवन करें लाभ हो सकता है, एसी स्थिती में पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिये| पतला दस्त हो तो बेल के गुदे का चूर्ण बनाकर रखें और एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी में घोलकर 15-15 ml तीन से 4 बार दिन में पिलायें, पानी में नीबू रस और नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं, समस्या बढ रही हो तो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना चाहिये : संपर्क नंबर@ 9993763732.

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

ऐ जी सिया ऐसी सुंदर नार रामईया संग बन को गई...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
ऐ जी सिया ऐसी सुंदर नार रामईया संग बन को गई-
ऐ जी श्री के विहारे भगवान की माया मोरी रोबत खड़ी-
ऐ जी बन मा बिताऊबये बनवास लाउट अउबये अवधपुरी-
ऐ जी सिर-सिर निहारये भगवान की चाची मोरी रोबत खड़ी-
ऐ जी सिया ऐसी सुंदर नार रामईया संग बन को गई...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये...देवी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से ऊषा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये-
मेरी सासू न जाने दूंगी अरज मेरी सुन लीजिये-
बहुआ गरहूँ से मांगे बरदान अरज मेरी सुन लीजिये-
मेरी जेठी न जाने दूंगी अरज मेरी सुन लीजिये-
छोटी गरहूँ से मांगे बरदान अरज मेरी सुन लीजिये-
मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये...

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना...भजन-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक भजन सुना रही हैं:
नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना-
कौन रंग गईया कौन रंग बछड़ा-
कौन रंग दुहबईया मोहन बिना-
काले रंग गईया सफ़ेद रंग बछड़ा-
श्यामल रंग दुहबईया मोहन बिना-
नहीं लागये मोर गईया मोहन बिना...

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जड़ी बूटी चिकित्सा पद्धति से क्षय रोगों का ईलाज-

ग्राम-जुबानिकलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छतीसगढ़) से वैद राम प्रसाद निषाद क्षय रोग जिसे टीवी रोग के नाम से जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिये वैद्य नारी देखकर, परिक्षण कर रोगी का इलाज करते हैं, दवा बनाने के लिये सुरंथी फल, कंठकारी जड़, दाल चीनी, बंसलोचन, स्फटिक भस्म को लेकर दवा निर्मित करना होता है, दवा का सेवन दूध या शहद के साथ एक चम्मच सुबह एक चम्मच शाम सेवन करना होता है, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9993763732, 6264351041.

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »