इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...प्रार्थना गीत-
ग्राम, पोस्ट-सलका, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपसिखा एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना-
हम चले नेक रस्ते पे हमसे, भूक कर भी कोई भूल हो ना-
हम ये सोचे हमें क्या मिला है, हम ये सोचे किया क्या है अर्पण-
फूल खुशियों के बाटे सभी को, सब का जीवन ही बन जाए मधुवन-
अपने करुणा का जल तू बहा दे, कर दे पावन हर एक मन का कोना-
दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू ज्ञान की रौशनी दे-
हर बुराई से बचके रहे हम, जितनी भी दे भली जिंदगी दे...
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: DEEPSIKHA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : हरजोड़ की जड़ी से मलेरिया बीमारी का उपचार-
ग्राम-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता जयसवाल आज हम लोगो को हरजोड़ की जड़ी से मलेरिया की बीमारी का एक घरेलू उपचार बता रही है. हरजोड़ एक ऐसी जड़ी है जो हमारे आसपास अक्सर पेडो में लिपटा रहता है, जिन व्यक्तियों को मलेरिया बीमारी है वे उस जड़ी को सिलबट्टे में कूटकर मिलाकर थाली में रख लें, उसके बाद वह जम जाएगा, ज़मने के बाद उसके पानी को निकाल कर धूप में रखना है और जब सूखकर सफेद आटे जैसा हो जायेगा, उसे कागज में रखना है और सुबह बिना दातून किये पानी के सांथ सेवन करना है, इससे मलेरिया ठीक हो सकता है : अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7693974141.
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HEALTH SONG SUNITA JAISWAL VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के आंगनवाड़ी के पास हैंडपंप नही है,एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है...
पहाड़पारा, ग्राम-मौहुली, थाना-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम कली बता रही हैं, हमारे गांव के पहाड़ पारा में एक आंगनवाड़ी है, जिसमे 22 बच्चे और 5 गर्भवती महिलाएं है, वहां हैंडपंप नही है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने ग्रामसभा, लोकसुराज अभियान में आवेदन दिया, सरपंच सचिव आयेगा-आयेगा बोलकर घुमाते हैं, कृपया अधिकारियों से बात कर हैंडपंप की लगवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सरपंच@79754760084, सचिव@7697867963,
आंगनबाड़ी कार्यालय@8458846459. संपर्क नंबर@8959727862.
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: SONG SUSHIL KUMAR KHAIRWAR VICTIMS REGISTER
पो या नो नो नाले रानडे पो यो पोया...गोंडी हुलकी गीत
ग्राम-मासनंदी, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से सुनील सलाम गाँव की महिलाओं द्वारा गाए जा रहे गोंडी गीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. आदिवासी समाज में यह गीत हुलकी नृत्य करते हुए दीपावली के अवसर पर गाया जाता है:
बचम पड़े पायो नारम गेले-
पो या नो नो नाले रानडे पो यो पोया-
बारिम-बारिम बुडिया नो नोम ना ले...
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: SUNIL SALAM
धन्य हो प्रभु मेरा जीवन जब मैंने तुझे पाया...प्रार्थना गीत
ग्राम-कुर्केल, पंचायत-रामपुर, ब्लाक-चैनपुर, जिल-गुमला (झारखंड) से स्मिता बैक, अस्मिता एक्का और सुनीता मिंज एक गीत सुना रहे है:
धन्य हो प्रभु मेरा जीवन जब मैंने तुझे पाया-
आपने पावन दान से तूने भर दिया मेरा जीवन-
भूखो को तूने रोटी खिलाकर अम्रता का पान कराया-
आपने पावन दान से तूने भर दिया मेरा जीवन-
प्यासों को तुमने पानी पीलाकर नव जीवन संसार कराया-
धन्य हो प्रभु मेरा जीवन जब मैंने तुझे पाया...
