महीने भर से हैंडपंप ख़राब, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही देते, बेवकूफ बनाते है...

जामुन टोला, ग्राम-तीलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से गाँव के उप सरपंच फित्तुराम बता रहे हैं कि गाँव का बोरिंग एक महीने से ख़राब है, अभी झिरिया से पानी ला रहे है. इसकी शिकायत 18 तारीख को की गई है लेकिन अभी तक कोई नही आया है. शिकायत करने पर बोलते हैं आज कल कर देंगे, महीना हो गया हैं, ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों को भी पानी की समस्या हो रही है.अधिकारियो को बोलने पर गोल-गोल घूमा रहे है. इसीलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं| कृपया पानी की सुविधा कराने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@9109560519. उपसरपंच@9644741264.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITALESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी पारा में हैंडपंप नहीं है, डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से गंदा पानी लाकर जीते हैं...

गुर्रा पारा, ग्राम-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
ग्रामीण पहलवान बता रहे है, हमारे पारा में 10-12 परिवार डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाते है| इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार शिकायत कर चूके है, परन्तु ध्यान नही दे रहे है| गर्मी हो या बारिश एक मात्र पानी का स्रोत झिरिया है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर है कृपया नलकूप लगाने में इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: PHE@9893883154,सचिव@9109560519,उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@9165801357.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

2001 से अभी तक राशनकार्ड नहीं बना है, अधिकारियो को बोलने से भी वे ध्यान नही देते...

नागा डबरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से दयाल सिंह झुलसिंह
राशनकार्ड की समस्या के बारे में बता रहे है| बता रहे है 2001 से अभी तक राशनकार्ड नही बना है, सरपंच सचिव को कई बार आवेदन दिया है, लेकिन राशनकार्ड अभी तक नही बना है. राशनकार्ड नही होने से सरकारी राशन से वंचित होना पड़ता है और हर कुछ बाज़ार से लेना पड़ता है जबकि वे मजदूरी का काम करते है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. अधिकारियो के नम्बर पर फ़ोन कर मदद करे.
C.E.O@9669625077, S.D.M@7587202092. उदय@9407958035.

Posted on: May 05, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

एक हफ्ते से अधिक से हैन्डपम्प ख़राब है, अभी दूर झिरिया से पानी ला रहे, कृपया मदद करे...

बाहपानी, ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से उदय माणिकपुरी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, जो बता रहे है कि गाँव के वार्ड 15 में पीने के पानी की बहुत समस्या हो रही है| गाँव में हैंडपंप (बोरिंग) था जो सप्ताह भर से ज्यादा समय से बंद पड़ा है. अभी दूर झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है, इस संदर्भ में ग्राम सभा में 30 तारीख़ को पंचायत में शिकायत किया है. हो जायेगा ऐसा बोला है, परन्तु अभी तक नहीं बना है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E विभाग@9893883154, 9893458404. उदय माणिकपुरी@9407958035.

Posted on: May 04, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

Impact: Got due support for toilet construction after reporting on CGnet Swara...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंतुराम बता रहे हैं कि उनके पिता के नाम से शौचालय निर्माण स्वीकृति हुआ था, जिसका सात हजार रूपया बहुत समय से नही मिल पा रहा था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी, तब उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराया, जिसके 15 दिन बाद सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पैसा मिल गया है अब वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो, संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से शौचालय निर्माण का पैसा मिल गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: May 04, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »