हमारे गाँव में बिजली नहीं है, हम 800 लोग अँधेरे में रहते हैं, अनुरोध करते करते थक गए हैं...
ग्राम-सेमरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर सिंह, मटुकलाल,
मंगल, शुकुल, भानमति, पार्वती, शुभकसिंह और कुन्तीलाल बता रहें हैं गाँव में बिजली नहीं हैं, इसके लिए वर्षो से आवेदन दे रहे है. ग्राम सभा व ग्राम सुराज के माध्यम से कई बार इस संदर्भ में बताये है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है| गाँव में कुल 150 परिवार एवं जनसंख्या करीबन 800 है, यह सभी ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर है, सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं: कलेक्टर@9826443377, बिजली विभाग@
9584990954, सचिव@9009621369.सम्पर्क कुन्तीलाल@9669261433.
Posted on: May 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के 18 में से सिर्फ 2 पारा में बिजली है, कई बार ऊपर प्रस्ताव भेजा पर कुछ नहीं होता...
ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोतीलाल (सरपंच) बता रहे है, कि गाँव में कुल 18 पारा है, जनसख्या करीबन 1200, गाँव के दो पारा में बिजली है इसके अलावा बिजली नही है, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव दिया है एवं ग्राम सुराज में भी आवेदन दिया है. बावजूद इसके बिजली चालू नही हुई है| कुछ जगह दो तीन साल पहले खम्बे लगाए लेकिन तार नही लगे है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, C.E.O@9926192534.
मोतीलाल@8719080662.
Posted on: May 28, 2018. Tags: BABULALA NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के कई मोहल्लों में बिजली नही पहुंची है, शिकायत करने पर भी कोई सुनता नही...
ग्राम-खड़ोली, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेहीलाल, शिवपाल, तिलक धारी, महेंद्र पण्डो (सरपंच) बता रहे है, गाँव के धर्रा पानी मोहल्ला, जामपानी, बीजाबथान झुझवा पारा में बिजली नही है, इसके लिए विधायक, मंत्री से लेकर सी.ई.ओ. सभी को आवेदन दिया है, लेकिन हो जायेगा बोल देते है, परन्तु काम हो नही रहा है|अगर बिजली हो जाए तो यहाँ के लोग खेती में मोटर पम्प लगाकर सिंचाई कर सकते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियो को फोन कर इस समस्या का हल कराने में मदद करे: विद्दयुत विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377. सरपंच@9617880295.
Posted on: May 27, 2018. Tags: BAULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
फागुन महिना में कहा जाबे बहिनी, आई दे चैत कर्मा हो माई...सरगुजिया भजन गीत
ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीतारानी नेटी एक सरगुजिया भजन गीत सुना रही हैं :
फागुन महिना में कहा जाबे बहिनी, आई दे चैत कर्मा हो, माई-
सेवा ला लेले ना रैनि मोर, आई दे चइत कर्मा हो, माई-
सेवा ला लेले ना रैनि मोर, जाऊ में काकर दुराचार हो माई-
चैत के महीना माँ काहा जाबे माई, जर-जर घुर ले धाम हो, माई-
सेवा लेले ना रैनि मोर, मंदिर देवाला गोह रावे हो, माई-
फागुन महिना में कहा जाबे बहिनी, आई दे चैत कर्मा हो, माई...
Posted on: May 27, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ...डोमकच गीत
ग्राम पंचायत-प्याज, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक गीत सुना रही हैं:
ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ-
देखल छाया ना रली, कटी भयगन करियाँ-
ये सड़के में रेगत रहें, एड़ी रंगल छोकरा, एड़ी रंगल छोकरा से दिल बसी गये-
एड़ी रंगल छोकरा, एड़ी रंगल छोकरा से दिल बसी गये-
साथै धरी झोला झकड ये पैर में हवाईयों चपल साथै धरी झोला झक-
ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ...


