युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे...बच्चों पर प्रेरक गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
युग निर्माता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
चलते हैं हम शान से डरते नहीं हैं रुकते नहीं हैं आंधी या तूफ़ान से-
भाग्य विधाता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
खुशियां ही खुशियां आएंगी जब हम नाचे-गाएंगे-
हमें बधाई देने को परियों के दल आएँगे-
धूम धमाका हम बच्चे नाचे गाएं हम बच्चे-
जीना हमको आता है मौन न एक पल भाता है-
चाँद-सितारों से तो अपना जनम-जनम का नाता है-
खीर-बतासा हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे...

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

आइल पंचायत के चुनउआ हे सखी गावा ना गीतिया...पंचायत चुनाव पर गीत

ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से अनीता कुमारी बिहार में पंचायत चुनाव में महिलाओं की सशक्त भागीदारी की उम्मीद में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
आइल पंचायत के चुनउआ हे सखी गावा ना गीतिया-
गीतिया में तोहूं बता द इ बतिया पंचायत में औरत के का बाटे नीतिया-
आरक्षण के मतलब बता द हे सखी गावा न गीतिया-
गउआं के महिला काहें बाड़ी पीछे पंचायत में ओनका के केहू नाहीं पूछे-
अरे महिला समाज के जगावा हे सखी गावा ना गीतिया...

Posted on: Feb 17, 2016. Tags: ANITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ...देशभक्ति गीत

ग्राम-सरवाही, जिला-शहडोल, मध्यप्रदेश से कुमारी सुरजा एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ-
झंडा गगन में फहरइयो मोर भारत माँ-
माला टीचर को पहनइयो मोर भारत माँ-
झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ...

Posted on: Feb 15, 2016. Tags: KUMARI SURJA SONG VICTIMS REGISTER

खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां...स्वागत गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कक्षा-1 की छात्रा किश्ती कुमारी अपने सहेलियों प्रीति, दीक्षा, चाँदनी, अंजली व अन्नू के साथ एक स्वागत गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां-
पास कुछ भी नहीं भेंट मैं क्या करूं-
अपने खुशियों को अपने ह्रदय में धरूं-
सामने हम खड़े हैं लिए कारवां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां....

Posted on: Jan 29, 2016. Tags: KISHTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

चला हो काका चला हो भइया, हाथ से हाथ मिलाइके...स्वच्छता जागरूकता गीत

‘गाँव-जवार’ सांस्कृतिक संगठन, मुजफ्फरपुर, बिहार से अनीता कुमारी “स्वच्छता अभियान” पर एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
चला हो काका चला हो भइया, हाथ से हाथ मिलाइके-
दुनिया जाने तू भी जान, महिमा साफ़-सफाई के-
तन से स्वस्थ रहे त मनवा मोर मयूर सा नाचेला-
जीवन से भागे अंधियारा जगमग ज्योति जलावेला-
रोग-ब्याध सब दूर रहेला, बचबू जग के हंसाई से-
दुनिया जाने तू भी जान, महिमा साफ़-सफाई के-
डायरिया-मलेरिया-पेचिस के भूत ना आई जानिके-
आस-पास के मिलिके बनावा साफ़-सफाई पानी के-
महकी जीवन की बगिया भी मूल्य जो जनबू सफाई के-
दुनिया जाने तू भी जान, महिमा साफ़-सफाई के...

Posted on: Jan 28, 2016. Tags: ANITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »