स्वास्थ्य स्वर : नृत्य करने से शरीरिक लाभ-

सतेगंगा, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी स्वास्थ्य से जुडी सन्देश बता रहा है “नृत्य” के सन्दर्भ में जानकारी “नृत्य” ललित कलाओं अंग होते हुए भी यहाँ एक प्रकार व्यायाम है, “नृत्य” करते समय शरीर के प्रत्येक अंग मानसिक एकाग्रता में खो जाते है हम अपने खो कर किसी कल्पना लोक में चले जाते है तो हमे परमानन्द कि अनुभूति होती है, और यही अनुभूति एक कलाकार कि होती है, कला के साथ-साथ नृत्य एक उत्तम शरीरिक व्यायाम भी है भारत में नृत्य कि कई शैलियाँ है कत्थक, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, ओडिसी, मोहिनीअट्टम इत्यादि...संपर्क@9589906028. RK

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

नेटवर्क नहीं होने से बात नहीं हो पाता है जिसके कारण समय पर चिकित्सा वाहन नहीं मिल पाता है...

ग्राम-बाघमुंडी पनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समरा राम कवासी और दसमन रेको बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या है, सही नेटवर्क नहीं होने से समय पर कॉल नहीं लगता है, जब उन्हें चिकित्सा वाहन की आवश्यकता होती है तब बात नहीं हो पता है, 2 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है, इसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, उनका कहना है टावर लग जाने से समस्या हल हो जायेगी लेकिन टावर नहीं लग रहा है, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि टावर लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587073723, 7587306413. सचिव@7697581341, CEO@9406016762. (172837) (AR)

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आमा हल्दी का औषधीय गुण...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आमा हल्दी के औषधीय गुण बता रहे हैं, यदि किसी को चोंट लग जाती है खून जम जाता है ऐसे स्थिती में आमा हल्दी के चूर्ण को उस स्थान पर लगाने खून पतला होकर उस स्थान से निकल जायेगा, उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : संतुलित भोजन करने के लाभ-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी भोजन करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं, भोजन ठूस ठूस कर नहीं करना चाहिये, ऐसा करने से भोजन ठीक से नहीं पचता हैं इसलिये संतुलित भोजन करना चाहिये हैं, भोजन के अच्छे से पचने पर शरीर को उर्जा मिलती है और शरीर निरोग रहता है, समय पर भोजन करना चाहिये, भूख लगने पर भोजन करना चाहिये| (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का देशी घरेलु नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को हिमोग्लोबिन कम हो जाता है, खून कम होने लगता है उसके लिए एक देशी घरेलु औषधि बता रहे है, पका वाला आनार जिसके दाने लाल हो और चुकंदर दो हिस्से आनार के दाने और एक हिस्सा आनार के लेवे और उसका रस या चूस निकाल लेवे और एक गिलास सुबह और एक गिलास शाम को पिलाये जिस रोगी महानुभव का हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो गई हो या खून की मात्रा कम हो गई हो उसको बराबर बढ़ाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9519520931.

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »