हे वीणा वादनी माँ हमें अपनी शरण ले लो, जिभ्या में वास करके विद्द्यायें सभी दे दो...वंदना
ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक वंदना गीत सुना रही है:
हे वीणा वादनी माँ हमें अपनी शरण ले लो-
जिभ्या में वास करके विद्द्यायें सभी दे दो-
इस तोतली वाणी में श्रद्धा है न भक्ति है-
तेरा गान करूँ माता ऐसी भी न शक्ति है-
वर दायक हाथों माता धन्य हमें कर दो-
करते हैं आदि शुर गण माँ वंदना तेरी...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ANJLI SONWANI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं...कविता-
ग्राम-तरगाँव, पंचायत-भैसवाही, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से आरती सोनवानी एक कविता सुना रही हैं :
जो अपने से सदा बड़ो का आदर मान किया करते हैं-
पास बड़ो के आने पर उठ सम्मान किया करते हैं-
अतिथि जनो के घर आने पर जो सत्कार करते हैं-
देव समझकर अभिनंदन करते वे बच्चे अच्छे लगते हैं...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ARTI SONWANI DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ, आज अपने बाजुएँ देख पतवारे न देख...गजल
ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैंसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से आरती सोनवानी एक गजल सुना रही हैं:
आज सड़कों पर लिखे हैं सैकड़ों नारे न देख-
घर अन्धेरा देख तू आकाश के तारे न देख-
एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ-
आज अपने बाजुएँ देख पतवारे न देख-
अब यक़ीनन ठोस है धरती हकीकत की तरह-
वह हकीकत देख लेकिन खौफ के मारे न देख...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ARTI SONWANI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है...सुविचार
ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैंसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक सुविचार सुना रही हैं:
मंजिल की तरफ बढ़ते रहो जो दिल कहे उसी राह चुनते रहो-
पीछे वाले को आगे न जाने दो जो आगे हैं उनसे आगे निकलो-
तभी एक अच्छे इंसान बनोगे-
हमेशा दूसरों के सफलता के बारे में जानने के वजाय-
खुद की सफलता पर काम करना चाहिए-
हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है-
दूसरों के पास केवल सुझाव है...
Posted on: May 26, 2019. Tags: ANJLI SONVANI DINDORI MP SONG THOUGHT VICTIMS REGISTER
ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है...
ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ निलेश भरत, सुग्रीम पडवार बता रहे हैं कि ये ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति में अब तक कोई सुधार नही हुआ है| उनको यह मदद पैसा मनीआर्डर द्वारा भेजती है, उनका कहना है कि अब तक कई लोगों ने इसमें जुड़कर लाभान्वित हुए है, यह मदद उन्हें वापस नही करनी पड़ती है| अधिक जानकारी के लिए निलेश भरत@9172053280, श्रीमती सुग्रीम पडवार@8103365277, व्हाट्सऐप नम्बर@9702014864.
