पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, खाने पीने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

मीनाक्षी वाघमारे लातूर के रहने वाले है, अभी वे लोग पुणे चन्दन नगर में रहते है, मजदूरी का काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए है, काम सब बंद है, इनके पास खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है और कहीं से राशन भी नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8788927928. (168245)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MEENAKSHI WAGHMARE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

दोनों आँखों से दृष्टिबाधित हूँ शादीशुदा हूँ लॉकडाउन में बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

मोहब्बत सिंह कंवर ग्राम पंचायत-मदनपुर, विकासखंड-पाली, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) 495445  से बता रहे है कि वे दोनों आँखों से दृष्टिबाधित है, उनका एक परिवार भी है लॉकडाउन के दौरान खाने पीने और पैसो की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि कुछ राशि कहीं से मिल जाए तो इस समय में परिवार सहित जीवन यापन करने में बहुत मदद होगी : संपर्क नम्बर@7693937374. (168255)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KORBA CG MOHABBAT SINGH KANWAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...

संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

घर से दूर न जइयो हमार पिया, घर से दूर न जइयो हमार पिया...कोरोना गीत-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सैते दुग्गा एक कोरोना गीत सुना रही है:
घर से दूर न जइयो हमार पिया,घर से दूर न जइयो हमार-
पिया ऐ हो हमार पिया, ऐ हो हमार पिया-
घर से निकालिहो तो परदा में बैठ जइयो-
केहू के पास न बुलइयो हमार पिया-
केहू के पास न बुलइयो हमार पिया-
सब्जी लेने जइयो तो मुह को बाँध लइयो-
घर से दुर न जइयो हमार पिया...

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA SONG SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

सुनील शंकर हावडे साईं सत्यम पार्क लेन नम्बर-3 बिहाइंड लॉग इन होटल वाघोली तालुका हवेली, जिला पुणे महाराष्ट्र में रहते है, उनके परिवार में 5 लोग है, उनके घर में राशन ख़तम होने वाला है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नम्बर@9890947788. (169208)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG SUNIL SHANKAR HAWDE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »