मलनार, कोंडागांव : एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-मलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बालमती सोरी बता रही हैं कि आवास पारा में पानी की समस्या है, उनको पानी के लिये दूसरी जगह जाना पड़ता है, लगभग 1 किलोमीटर की दूरी है, वे विभागीय अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दे चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं, लोग आज भी पानी की समस्या से परेशान हैं, गाँव में करीब 100 की जनसँख्या है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8720824379. सचिव@9399664609.

Posted on: May 20, 2020. Tags: BALMATI SORI CG KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, राशन के पैसे कहाँ से लाएं, नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें...

ग्राम-करमडिहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-रघुनाथ नगर, पोस्ट जनकपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शमीला बेगम बता रही हैं उन्हें राशन की दुकान में 10 रुपये किलो के हिसाब से चावल मिल रहा है, ऐसे ही कई लोग है, जिन्हें 10 रुपये में चावल मिल रहा है, लेकिन इस समय काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, जिससे पैसे में राशन लेने में दिक्कत हो रही है, किसी को शक्कर मिल रहा तो चना, नमक नहीं दे रहे हैं इस तरह से लोगो को चीजें उपलब्ध नहीं हो पा रही है, इसलिये वे सरकार से अपील कर रही हैं कि लोगो के लिये इस दिक्कत के समय में नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें: संपर्क नंबर@9977301495. सोसाइटी@9753539955. (167804)

Posted on: May 19, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CORONA PROBLEM FOOD PDS SAMILA BEGAM SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 7 लोग राशन नहीं है खाने को कृपया मदद करें...

बलवीर सिंह दिल्ली से गाँव खेडाकुर्द दिल्ली 182 नियर के पास मकान नम्बर 157 में अपने परिवार के साथ रहते है | उनके परिवार में 7 लोग है लॉकडाउन के कारण खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9582120715. (167644)

Posted on: May 18, 2020. Tags: BALVEER SINGH CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 5 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

बलिराम वाघमारे पुणे कराडी चन्दन नगर में रहते है, लॉकडाउन के कारण तीन महीने से काम बंद है | उनके परिवार में 5 लोग है | राशन ख़तम हो गया है उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है | उनको किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर कर रहे है सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7276298993
(167036)

Posted on: May 13, 2020. Tags: BALIRAM WAGHMARE CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

Impact: मेरा इलाज नहीं हो पा रहा था खाने की दिक्कत थी, राशन नहीं था, अब मिल गया है...

ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं, कई दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और बच्चे बाहर काम करने गये हैं जो लॉक डाउन में फंस गये हैं घर में खाने की भी दिक्कत हो रही थी, राशन नहीं था, उनका कहना हैं कई दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन लॉक डाउन के कारण ईलाज नहीं हो रहा था, फिर सीजीनेट में फोन किया और उसके बाद स्वास्थ्य कर्मी घर आए अब इलाज हो गया है और राशन की मदद भी मिली है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर मिट्ठन देसराज@9960904423.

Posted on: May 05, 2020. Tags: BALAGHAT MP CORONA IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »