प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी...कविता

ग्राम पंचायत-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामकली एक कविता सुना रही हैं :
प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी-
बेटी जैसा शीतल ब्यार, बेटी जैसा रिमझिम फुहार-
जो महकाए घर का अगना, बेटी है वो खिली बहार-
एक सुहाना मौसम जैसा, ऐसे मन का मीत है बेटी-
बेटी काजल बेटी कगना, बेटी मन्दिर बेटी अगाना-
बेटी से संस्कार है अपना, बेटी से है हर एक सपना...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: RAMKALI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी...किसानी गीत

तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक किसानी गीत सुना रहें है:
कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी-
कोदों कुटकी सबे बोहादों-
भुट्टा ककड़ी बाड़ी लगा दो-
करियो नयना दानी बड़े सुहे पानी-
दाने बोआ दो रोपा लगा दो-
नादिर है पानी सेला गवादों – लिंगो दाई रिसानी बड़े सुहे पानी-
रहर तिल्ली की बातों निराली-
बाकि फसल तो सैयानी-सैयानी-
ले लयो छल्ला निशानी बड़े सुहे पानी-
कर लो कोया किसानी बड़े सुहे पानी...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: KALIRAM-DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

परिश्रम और संघर्ष से कोई भी काम आसान हो जाता है...प्रेरणा सन्देश

चलते रहो सदैव जगत में क्या थकना क्या सुस्ताना, हार मानकर बैठा जो भी उसे पड़ा है पछताना: हमें जीवन में कभी हार नही मानना चाहिए और अपने जीवन में निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए | ये सफलता का सशक्त माध्यम है हम परिश्रम और संघर्ष करने के बाद भी असफल हो जाए ऐसा तो यह हो ही नही सकता | असफलता का अर्थ है सफलता के लिए सही प्रयास नही किया गया, बुद्धिमान व्यक्ति कभी हार नही मानता. दृढ़ संकल्प, संघर्ष, मन में काम को करने की इच्छा हो तो कोई भी काम आसान हो जाता है |कालीचरन, ग्राम पंचायत-कमतरी, तहसील-अम्भा,पंचमपुरा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश)@9406723752.

Posted on: Feb 11, 2018. Tags: KALICHARAN MURAINA SONG VICTIMS REGISTER

यदि हम अपना काम पूरे लगन से करे तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से नही रोक सकती...

एक बार एक साधक अपनी साधना में लीन था और दूसरी ओर एक स्त्री अपने प्रिय के विरह वेदना में डूबी भटकते-भटकते जा रही थी उसे यह पता नही चला वह कहां जा रही है और वह चलते चलते साधक के समीप जा पहुंची जिससे उसका पैर साधक को लग गया. तभी साधक ने नाराज़ होकर कहा, ऐ स्त्री क्या तुम नही देख पाती? जिस पर उसने उत्तर दिया आपका ध्यान साधना में नही था यदि आप साधना में लीन थे तो इतनी आसानी से कैसे आपकी साधना भंग हो गई, इसका अर्थ यह है यदि हम अपना काम पूरे मन और लगन से करे तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से नही रोक सकती|कालीचरन@9406723752.

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KALICHARAN MORENA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट में मैंने गांव, पंचायत और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े संदेश सुने, मुझे बहुत अच्छा लगा...

ग्राम पंचायत-कमतरी पंचमपुरा, पोस्ट-जग्गाकपुरा, तहसील-अम्भा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण सीजीनेट स्वर मोबाइल रेडियो के साथियों के सांथ अपना अनुभव व्यक्त करते हुए कह रहे हैं, उन्होंने सीजीनेट स्वर मोबाइल रेडियो में गांव, पंचायत और संस्कृति से सम्बंधित कई संदेश सुने जो उन्हें बहुत पसंद आया, वे कह रहे हैं गाँव देहात के लिए यह एक अनूठा माध्यम है और यदि उनका संदेश भी भविष्य में प्रसारित होगा तो उन्हें खुशी होती है सांथ ही आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं देते हुवे कहा आगे वे आगे भी सीजीनेट परिवार के सांथ जुड़ कर नए-नए कार्यक्रम के सांथ उपस्थित होंगे |कालीचरण@9406723752.

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KALICHARAN MURAINA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »