स्वास्थ्य स्वर : दूब के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल दूब का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दूब को पीस कर छानकर मिश्री मिलाकर सेवन करने से मूत्र विकार में लाभ हो सकता है| दूब के रस में अचीस का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से दर्द के कारण आने वाले बुखार से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Sep 26, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं बना है, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...

ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम कश्यप बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है| उन्होंने राशन कार्ड के लिये आवेदन किया था तब उन्हें 2011 का सर्वे सूची लाने के लिये कहा गया था| ब्लाक में जाने पर अधिकारी सूची नहीं निकलेगा बोलकर माना कर दिये| इस तरह से आज तक कार्ड नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406121058. सचिव@7448221198, सरपंच@7479224463, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. (173343) (AR)

Posted on: Sep 25, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सड़क नहीं बना है, रास्ते में कीचड़ हो चुका है, आने जाने में दिक्कत होती है...

पटेल पारा, ब्लाक-लोंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम नाग और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती हैं, कीचड़ हो चुका है| वाहन नहीं निकल पाते हैं| गाँव में जो सड़क बना है मिट्टी वाला है, कच्ची सड़क है, निवासियों ने इसके लिये पंचायत में आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो पाता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क की समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406077023. जनपद CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. (173343) (AR)

Posted on: Sep 25, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मिट्टी के घर में रहते हैं, आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-दोरदुंग, टुकड़ा पारा, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आशुराम मंडावी बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है| उन्हें कई तरह की समस्या होती है| आशुराम का कहना है आज तक परिवार के किसी सदस्य के नाम से आवास नहीं आया है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103209029. सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (178016) (AR)

Posted on: Sep 25, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

घर में शौचालय नहीं बना है, बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...

ग्राम-डिलमिली, पंचायत-डिलमिली क्र.1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
जेमावती पात्रा, सुबती सोरी और जयमती बता रही हैं कि उनके घरो में शौचालय नहीं बना है| निवासी शौच के लिये बाहर जाते हैं, जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है|
वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691955040. सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. (177551) (AR)

Posted on: Sep 24, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »