हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम सब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कक्नेसा, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से संती, अन्तो और लीलावती बता रहे है कि उनके मोहल्ले में हैण्डपम्प नही है पानी का बहुत समस्या होती है आधा किलोमीटर दूर कुआँ से पानी लाकर पीते है 10-12 घर की बस्ती हैं उसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए है तो बोलते है आएगा लेकिन आज तक नहीं आया न कोई सुनवाई हुआ | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें में मदद करें: P.H.E.विभाग्@9826603461. सम्पर्क@6264095487.
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: ANTO LILAVATI SANTI SONG VICTIMS REGISTER WATER
Bultoo (Bluetooth) Radio program in Hindi from Jharkhand : 7th July 2018...
Today Ankit Padwar and Sapna watti are presenting Bultoo Radio Program in Hindi in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Jharkhand. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: ANKIT PARWAR BULTOO RADIO SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
खरगोश और कछुए की कहानी -
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से शिवम कुमार एक कहानी सुना रहे हैं : एक खरगोश था और एक कछुवा, एक बार दोनों में दौड़ हुई, खरगोश तेजी से दौड़ा और आगे निकल गया, उसने पीछे मुड़कर देखा कछुआ बहुत पीछे था, यह देखकर खरगोश सोचा थोड़ी देर आराम कर लेता हूँ, वह पेड़ के नीचे लेट गया और उसे नींद आ गई, कछुआ लगातार चलता रहा और पहले रेस पूरी कर जीत गया, और खरगोश सोता ही रह गया, इससे सीख मिलती है जो निरंतर बिना रुके अपने काम में लगे रहते हैं, उसकी जीत होती है | हमें अपनी प्रारम्भिक सफलता पर बहुत गर्व नहीं करना चाहिए जो हमारे सर चढ़ जाए
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: SHIVAM KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमारे ग्राम सभा की स्थिति वर्तमान में अच्छी नही है, हम चाहते हैं हमारा गाँव फिर अच्छा बने...
ग्राम-बेन्दोरा, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजेश बाड़ा बता रहे हैं कि उनका गांव एक बड़ा गांव है जनसंख्या भी काफी है लेकिन वहां की ग्राम सभा की स्थिति अभी अच्छी नही है, अव्यवस्थित हो गया है, पहले ग्राम सभा गाँव के पारंपरिक बड़े बुजुर्गों के हाथ में था, कई योजनाएं आती थी, लेकिन वर्तमान में ग्राम सभा में कई समुदाय के लोग शामिल होते है, कुछ गड़बड़ियां होती है, जो चुने हुए व्यक्ति संभाल नही पा रहे हैं, इसलिए वे ग्राम सभा का पुनः गठन करना चाहते हैं जिससे सभी की बेहतरी हो, अभी वहां अनुमंडल भी बन रहा है, वे चाहते है कि स्वच्छ और अच्छा गाँव बने | बस्तीराम@9425648073.
Posted on: Jul 05, 2018. Tags: RAJESH BADA SONG STORY VICTIMS REGISTER
बुढिया और चार बेटो की बाल कहानी...
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक बाल कहानी सुना रहे है. वे बता रहे हैं कि बहुत दिन पहले गाँव में एक बुढिया थी उसके चार बेटे थे चारो बेटे उसको खाना देते थे लेकिन मिठाई नहीं देते थे. तो बुढिया ने एक दिन कहा चारो बेटो से बेटों जब मैं मर जाउंगी तब मुझे मुहं पर हाथ पर और सब तरफ रसगुल्ला रख देना. फिर एक दिन बुढिया ने नशा लगाया और उन चारो लोगो ने रख दिए रसगुल्ला उसके शरीर में चारों ओर और बोल रहे है राम नाम सत है तो नशे में बुढिया भी बोली यह रसगुल्ला बहुत मस्त है| अकलेश कुशवाह@9162031630.

