खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन...गोंडवाना गीत
ग्राम+पोस्ट-जुझावल, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहें है:
खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन-
हायरे गोंडवाना स्कुल चल दीदी पढ़े बरे
चल भईया पढ़े बरे हायरे हाय-
ग्राम पंचायत भेड़िया तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर-
जिला सूरजपुर राज्य छत्तीसगढ़ ने खले है गोंडवाना स्कुल-
खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन...
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
अधिकारी के कहने पर अपनी लागत से शौचालय निर्माण कराया, 3 साल हो गए, पैसा नही मिला-
ग्राम पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुब्बालाल सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बाबूलाल नेटी को बता रहे हैं कि 2016 में सरकार की स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिस पर अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अपने खर्च से शौचालय का निर्माण करा लिया है लेकिन 3 साल हो चुके हैं अब तक उन्हें लागत का पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी घुमा रहे हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण की लागत राशि दिलाने में मदद करे : कलेक्ट@9826443377, सचिव@8223917618. सम्पर्क@7610661711.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG SUBBALAL TOILET VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम लोग सब नाले का गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं...
वार्ड क्रमांक 6, पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नर्मदा प्रसाद सीजीनेट यात्रा के मोहन यादव को बता रहे है कि उनके गाँव में 50-60 लोग हैं जो आज़ादी के 70 साला बाद भी आज लोग नाले का पानी पीकर अपना जीवन यापन कर रहे है, वे लोग हैण्डपम्प का पानी पीने के लिये तरस गए है. जो कमाई करते है वो भी नाले के पानी पीने से हुई बीमारियों पर ही खर्च कर देते है | उन्होंने ग्राम सभा में हर पारे में एक-एक हैंडपंप लगवाने के लिए 20-30 बार आवेदन किया गया है | लेकिन कोई ध्यान नहीं देते: सरपंच@8224873516, साचिव@957530071, P.H.E विभाग@9589733942.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: NARMADA PRASAD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव में पुलिया नही, लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत, बोलने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल बता रहे है कि उनके गांव के नदीपारा में पुलिया की जरुरत है, बारिश के दिनों में लोगो को आने जाने में और मवेशियों को लाने ले जाने में बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया, अधिकारी कहते हैं, आएगा-आएगा लेकिन अभी तक नही आया, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करे : चिंतामणी@8959459879, सचिव@9617217421, कलेक्टर@9826443377, S.D.M@9165493212. संपर्क बसंत@9285364383.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: BRIDGE SHIVBALAK SHYAMLE SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड काट दिया गया, सरपंच को पूछने पर कोई जवाब नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम-अवन्तिकापूर वार्ड नं-17,ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परसराम बता रहे है कि उनका राशन कार्ड कट गया है और कोटेदार ने मुझसे दस्तखत कराने के बाद फोटो खिचवाते समय बोला आपको राशन नहीं मिलेगा | जबकि पहले उनको राशन मिल रहा था. उसके लिए उन्होंने सरपंच के शिकायत किए तो सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर फिर से उनका राशन कार्ड को जुडवाने में मदद करें: पंचयत सचिव@8120982528, क्लेक्टर@9826443377, C.E.O.@9926192534. सम्पर्क रामकुमार@9171514651.

