कण कण में बसे हो माँ...देवी गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
कण कण में बसे हो माँ तुम कितना दायालू हो-
रामा में बसे हो माँ लक्ष्मण में बसे हो माँ-
सीता में बसे हो माँ तुम कितना दयालू हो-
ब्रम्हा में बसे हो माँ विष्णु में बसे हो माँ-
लक्ष्मी में बसे हो माँ तुम कितना दयालू हो-
कण-कण में बसे हो माँ तुम कितना दयालु हो...

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार...

ग्राम-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद वात रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी, मेथी और सोंठ को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें और दूध या पानी में गर्म कर सुबह शाम खाली पेट सेवन करें, दूसरा काला तिल और जीरा दोनों को बराबर मात्रा में लेकर अधकुटा कर सुबह शाम एक एक चम्मच खाली पेट गर्सेम पानी के साथ सेवन करने से बीमारी में आराम मिल सकता है, तीसरा निर्गुन्डी पत्ता और उग्रगंधा पत्ता का काढ़ा बनाकर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ml सेवन करने से बीमारी में आराम मिल सकता है,
मिर्च, मसाला, तेल कम खायें, खटाई, बैगन, भिण्डी का सेवन न करें, ठण्डी से बचें, फ्रीज का पानी का सेवन न करें : संपर्क नंबर@9993763732, 6264351041.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

Impact : एक साल पहले रुका भवन निर्माण पूरा हो गया...

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं, उनके गांव में सुसायटी भवन निर्माण की स्वीकृति एक पहले मिल चुकी थी, जिसके लिये 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था, भवन का निर्माण 1 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन पूरा नहीं हुआ था, भवन को पूरा कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@919406448659.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDALPUR SONG SUNIL TRIPATHI VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-जुगानी कलार, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद निषाद पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पीलिया बीमारी में शरीर पीला पड़ जाता है, रुदंती का चूर्ण, पुनर्नवा चूर्ण , रक्त बड़ा चूर्ण लेकर सभी को बराबर मात्रा में मिला लें, 10 वर्ष के बच्चे को आधा चम्मच दिन में तीन बार और बड़ो को एक चम्मच दिन में 3 बार सादा पानी से पिलायें, इससे लाभ हो सकता है, साफ पानी उपयोग करें, खान पान में परहेज करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9165992497.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

जल बिना मछली तड़पे...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक विवाह गीत सुना रही हैं :
जल बिना मछली तड़पे-
आइसे तड़पी बेटी हो-
तड़पी ताडापी बेटी-
करधी में सार हो-
माया मोरी छुटी हीसा-
सासू से मिलन होई हैं हो...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »