Impact : राशन नही मिल रहा था सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम कुंजाम बता रहें है कि उनको राशन नही मिला था| जिसके कारण दिक्कत हो रही थी फिर उन्होंने 4 तारिक को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया और उन्हें 7 तारिक को राशन मिल गया|वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7587454402.
Posted on: Nov 10, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में शौचालय का बहुत समस्या है बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-जामगांव, गंगोपारा वार्ड क्रमांक 01 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलसिंग पोयाम बता रहें है कि उनके गांव में शौचालय कि बहुत समस्या है| जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है| इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@7646962183, सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600. (180751) GT
Posted on: Nov 10, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
आके जिंदगी ला तोर बंधा ले...गीत-
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से घासीदास महंत एक गीत सुना रहे है:
आके जिंदगी ला तोर बंधा ले-
मसीह के बंधना मा-
कबहू झन छोड़बे मसीह के बंधना-
तै कखरो कहना मा-
आके जिंदगी ला तोर बंधा ले-
मोर मसीह के बंधना मा...(AR)
Posted on: Nov 10, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में सी सी रोड नही हैं पैदल चलने में बहुत परेशानी होती हैं मदद करें...
ग्राम सिलाकझोडी पटेल पारा ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से रामदरबागेलू जी वे बता रहे हैं सिलाकझोडी पटेल पारा में 40 से 50 घर हैं वह पर सी सी रोड बनवाने कि मांग कर रहे हैं ग्रामीणों ने गाँव के ग्रामसभा में बात रखे हैं पर अभी तक ग्रामीणों को सरपंच द्वारा कोई जानकरी नहीं बताया गया हैं इसलिए ग्रामीणों का कहना हैं हमें हमारे पटेल पारा में सी सी रोड बनवाने में मदद करे | संपर्क नम्बर 7470673583 सरपंच का सम्पर्क@7647922700 , सचिव 9407642538 हैं |
Posted on: Nov 09, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
4 दिन से बस्ती में लाईट नहीं है, अंधेरे में रहना पड़ता है...
ग्राम पंचायत-लोहगड़, बस्ती-गरवे, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के बिजली की समस्या से अवगत करा रहे हैं| गाँव में 4 दिन से बिजली नहीं है| बिजली नहीं होने से निवासियों को अंधेरे में रहना पड़ता है| गाँव के निवासी अमरनाथ और उनके साथियों का कहना है, 4 दिन से बस्ती में लाईट नहीं है| लोगो को दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@9584224303. संपर्क@9109784723. (180917) (AR)
