शरीर कमज़ोर हो गया, काम नहीं कर सकते, फोटो खिंचवाया, फ़ार्म भरा पर पेंशन नहीं मिलती...
ग्राम-परवी, विकासखंड-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में बुजुर्ग महिलाएं झिंगो बाई और कजय बाई हैं वे बता रहे है कि उनकी उम्र लगभग 65-70 वर्ष हो चुकी लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए लिए लोग पंचायत जाकर फ़ार्म भरे है फोटो खीचकर भी दिए और शिकायत करने पर कहते है आप लोगो का नाम गरीबी रेखा में नहीं है आप लोग किसान है इस तरह बोल बोलकर टाल रहे है और उन लोगो को पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर उनकी वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@8817079944. बस्तीराम@8989851979.
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
मनमानी किराये को कम करने के लिए महिला स्वसहायता समूह की बहनें चक्का जाम कर रही हैं...
ग्राम-अस्तरा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पवारा कुंजाम बता रही हैं वे प्रदान संस्था की मास्टर ट्रेनर हैं. उनके गाँव में हफ्ते में एक दिन बाजार के दिन वाहन चलते हैं जो मनमानी किराया वसूलते हैं जिसका विरोध करने के लिए उनके महिला सांथी और संगठन के लोगों ने दो सोमवार से चक्का जाम किये हुवे हैं इनका कहना है जब तक उचित किराया नही किया जाएगा तब तक ये चक्का जाम करते रहेंगे। वे कह रही हैं कि शासन उनके गाँव तक नही पहुँच पाती है इसलिए और भी कई कार्यो में ऐसी अव्यवस्था बनी हुई है जिससे वे शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए अब महिलायें जागरूक हो रही हैं और अपने हक को प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं |
Posted on: Dec 06, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
अँखियाँ हरि दर्शन को प्यासी...भजन गीत -
ग्राम-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे है:
अँखियाँ हरि दर्शन को प्यासी-
केसर तिलक मोती अनेक माला-
निश दिन रहत उदासी-
आये उद्धव ज्ञान सि खाबे-
अँखियाँ हरि दर्शन को प्यासी...
Posted on: Dec 04, 2017. Tags: RAMESH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
गुरु की महिमा बड़ा निराला, ज्ञान सिखावाथे जी...सतनाम भजन -
हरदी क्षेत्र धरमपुरा, पोस्ट-बोड़तरा, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रामसिंह वरमन एक सतनाम भजन सुना रहे हैं :
गुरु की महिमा बड़ा निराला, ज्ञान सिखावाथे जी – अमृत रस के भरे हे प्याला सबला पिलावाथे जी – सात शब्द से श्रृष्टि सिरजे पृथ्वी के काय नाई भिनस – असंख्य दीपो में अंस ला बैठावाथे जी – सात शब्द से भय उजियारा सूर्य चंद्र नौ लाख तारा – पुरस पिता भाव सागर के रचना बनावाथे जी...
Posted on: Dec 03, 2017. Tags: RAMSINGH WARMAN SONG VICTIMS REGISTER
सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...झूमर गीत -
ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक झूमर गीत सुना रही हैं :
सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए – पीला समिप कर चुनरी पहिरो सेंदुर निर्भय लाग – कौन तिल सखी मांग सवारों प्रेम के इतर लगाय – साप्री खोई डोरी हिंडोलन चढत चढत चढ़ जाये –
पीवा मिले दुःख दुर भय सब स्वामी सदा फल पाए – सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...


