मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बेगंचाटोली, शांतिपारा, ब्लाक-कुनकुरी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में संगीता एक्का बता रही है की बचपन से विकलांग है| लेकिन उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9630127967, सरपंच@6261736963, सचिव@877078949, कलेक्टर@0776323226.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG JASPUR PAISON PROBLEM SANGEETA EKKA

ये कल जुग छाय हवे चारों रे नर तन ताय...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-फरस्वानी जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट छत्तीसगढ़ी
गीत सुना रहें है:
ये कल जुग छाय हवे-
चारों रे नर तन ताय-
जाबे तय कोने ओर-
मानव तय जाबे कोनो ओर-
जियत बाप ला कौरा नई देवे-
ये कल जुग छाय हवे...

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG KORVA SANJIV KEWAT SONG

मउहा डार काउहा में लपेटे गा...छत्तीसगढ़ी गीत-

संतोष कुमार सिदार जिला-रायगढ़, ब्लाक-तमनार (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मउहा डार काउहा में लपेटे गा-
लपेटे मया नई छूटे कागा-
लउहा के डार कउहा मा लपेटे-
गोडे में साटी पहीरे कनिहा में करधन वो-
नाखे में नथनी पहिने मोहि डारे गा-
मउहा डार काउहा में लपेटे गा...

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG CG SONG RAYGDH SANTOSH KUMAR SIDARTH

रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मालीपदर 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुबली नाग बता रहे हैं कि रोड नहीं बना हैं कम से कम दो किलोमीटर दुरी हैं जो की लोगों को आने जाने में दिक्कत होती हैं| और गाँव से किसी को बीमारी होती हैं तो हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं,क्योकि उनके पारा तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती वैसे ही कई तरीका परेशानी होती हैं|उन्होंने रोड बनवाने के लिए कई बार पंचायतो में सिकायत की लेकीन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करे| सरपंच@8305454578, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9406338073.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MALIPADAR PROBLEM ROAD TUBLI NAG

हमारे पारे में ख़राब शौचालय बनाये गए है, उनका कोई उपयोग नहीं करते है...

ग्राम पंचायत-मालीपदर 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुबली नाग बता रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाये गए है | लेकिन पैसो का गाल मेल करके शौचालय ठीक से नहीं बनाया गया है पुरे खराब बनाये गए है | उसके कारण पारे के लोग उनका उपयोग नहीं करते है सब लोग बाहर शौच करने जाते है|पुरे पारे के शौचालय एक जैसे बनाए गए है लेकिन ख़राब बनाये जाने के कारण कोई भी शौचालय उपयोग में नहीं है| उसमे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें: सरपंच@8305454578, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9406338073.

Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MALIPADAR PROBLEM TOILET TUBLI NAG

« View Newer Reports

View Older Reports »