Impact: Got new transformer and electricity is back after report on CGnet...

ग्राम-चरैया, जनपद-हनमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि इनके गाँव में काफी दिनों से बिजली नहीं थी और गाँव के लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे पर गाँव में बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहा था तब इन्होने 24-11-2016 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और 15-12-2016 को उनके गाँव में दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और अब गाँव में बिजली आ गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं. राजकुमार द्विवेदी@8109323534

Posted on: Feb 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

गोदिया तबाही कर गइले बियाह रे विदेशिया...

अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर बिहार से भिखारी ठाकुर का एक विदेशिया गीत गा रही है:
हम ता खेलत राहिली अम्मा जी
गोदिया तबाही कर गइले बियाह रे विदेशिया-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी-
पिया गइले विदेशवा हे सजनी-
गोडवा में जूता नइखे हथवा में छता-
हे सजनी कैसी अकेली राहतव हे सजनी-
हमारा सोहात नाइके कउनो अरमनवा-
वोहवा चबात होहिहैं पनवा-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी-
रहिया तकत बीतल जाला मोरी उमरिया-
हे सजनी हे हे सजनी हे हे सजनी...

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: Anita Kumari

Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 21st February 2017...

Today Dharmendra Dhurve and Sumanlata Achala are presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: DHARMENDRA DHURVE SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया...बाल कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुदीक्षा आनंद एक बाल कविता सुना रही है:
तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया-
चाहे मुन्ना हो या मुनिया चाहे गुड्डा हो या गुडिया-
लड़की का गौरिया बनकर सबका मन बहलाती है-
इसको पिंजरे में मत डालो खुला छोड़कर इसको पालो...

Posted on: Feb 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कृषि अधिकारी स्थानीय किसानों से कोदो-कुटकी के बीज नहीं खरीदते, बाहरी व्यापारियों से लेते हैं...

जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार वर्मे आरोप लगा रहे हैं कि मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग में एग्रीकलचर विभाग के अधिकारी स्थानीय आदिवासी किसानों की बजाय बाहर के व्यापारियों को अधिक महत्त्व देते हैं. वे कह रहे हैं चाहे डिंडोरी हो या मंडला, बालाघाट हो, छिन्दवाडा हो या सिवनी, इन जिलो में आदिवासियों को सही समय में कोदो कुटकी का बीज उपलब्ध नहीं करा पाते है और स्थानीय लोगों से बीज लेते भी नहीं और ये बाहर की बड़ी-बड़ी कंपनियों को जो कोदो कुटकी का मतलब नहीं जानते, नेचुरल क्या होता है नेचुरल खेती क्या होता है इनको आर्डर देते है और इनको बढ़ावा देते है और जो किसान नेचुरल खेती करता है उन लोकल किसानो के पास से बीज नहीं खरीदा जाता है. संदीप कुमार वर्मे@9174280026

Posted on: Feb 20, 2017. Tags: SANDEEP KUMAR VARME SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »