लोग बाहर से आकार सीधे घर में रह रहे हैं, किसी की कोरोना जाँच नहीं हुई है...

ग्राम-पाली, विकासखण्ड-बिजावर, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से सामाजिक कार्यकर्त्ता दीपक बता रहे हैं विकासखण्ड बिजावर में बाहर से आने वाले लोगो के रहने के लिये स्कूलो और पंचायत भवन में रुकने की व्यवस्था की जानी थी लेकिन पंचायत अधिकारियो के द्वारा ये व्यवस्था नहीं की गयी है और बाहर से आये लोग सीधे अपने घर में जाकर रहने लगे हैं किसी व्यक्ति की कोरोना जाँच नहीं कराई गयी है, जो होनी चाहिये थी लेकिन स्थानीय अधिकारी इस पर कोई कारवाही नहीं कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय में प्रशासन को अवगत कराकर उनकी जाँच कराई जाये जिससे इलाके में अनायास होने वाली कोरोना महामारी से लोगो को बचाया जा सके : संपर्क नंबर@8085124089.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CHHATARPUR CORONA DIPAK MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

परिवार सहित 25 लोग लॉक डाउन में फंसे हैं, रहने खाने की सुविधा नहीं है...मदद की अपील-

बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनके रहने के खाने की व्यवस्था नहीं है, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, उनका कहना है कि वहां कोई सुविधा नहीं है इसलिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि सभी को घर पहुँचाने में मदद करें: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CONONA MH PROBLEM PUNE RAHUL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

न मै देख लो मोर इसु के...मसीह गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलको एक गीत सुना रही हैं:
न मै देख लो मोर इसु के-
न मै नीद लों मोर मसी से-
का हो गलेच मोके-
याद आबे इसु बार बार-
डूब डोंक में तोर याद आबे ला-
निराषा में भी तै आशा देबेच ला-
का हो गलेच मोके-
याद आबे इसु बार बार...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKO SONG VICTIMS REGISTER

दया दृष्टि होगी तो मुझको बचा लो...गीत-

कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार एक गीत सुना रहे हैं:
कोई माता होंगे तो दूध पिला दो-
दया दृष्टी होगी तो मुझको बचा लो-
एक माँ ने मुझको जनम दिये हैं-
दो दिन न हुये मुझे फेंक दिये हैं-
उस माँ को मै मै नहीं जानती-
इसीलिये उसे माँ नहीं मानती-
ऐसे कुकरमी माँ को जेल में सडा दो-
दया दृष्टी होगी तो मुझको बचा लो...

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

एक ताबीज...कहानी-

मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार महात्मा गांधी की बात “एक ताबीज” कहानी सुना रहे हैं :
मै आपको एक ताबीज देता हूँ, जब आप कभी दुविधा में हो या अपना स्वार्थ प्रबल होता दिखाई देता हो तो यह नुस्खा आजमाकर देखिये, अपने आँखों के सामने एक गरीब और असहाय व्यक्ति को लाईये जिसे आप जानते हैं, और सोचिये कि क्या आपकी करनी उसके किसी काम आयेगी, उसे क्या लाभ होगा इस तरह से आपका स्वार्थ ख़त्म हो जायेगा|

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »