अन्त्योष्टि सहायता योजना के लिये आवेदन किये लेकिन मदद नहीं मिली...
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं उनकी माता कौसिल्या बाई का देहांत 10 दिसंबर 2019 को हुआ था, जिसमे अन्त्योष्टि सहायता देने का प्रावधान है जो परिवार में किसी सदस्य की मृत्यू के बाद मिलाता है ये सरकार की एक सहायता योजना है लेकिन ये सहायता उन्हें नहीं मिला, उन्होंने इसके लिये अधिकारियो को आवेदन दिया था लेकिन मदद नहीं मिली इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर अत्योष्टि सहायता राशी दिलाने में मदद करें: सरपंच@7454904295, सहायक सचिव@8435212063, CEO@7089599087. संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सिर बांधे मटुक खेलायें होली...होली गीत
डोंगर कानोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी होली एक गीत सुना रही हैं:
नये आयें हैं श्याम खेलायें होली-
सिर बांधे मटुक खेलायें होली-
पहली होली गंगा जी मा पड़ी गये-
गंगा, जमुना जी के है जोड़ी-
सिर बांधें मटुक खेलयें होली-
दुसरी होली दुवारा जी से पड़ी गये-
देवर भौजइयो की है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलयें होली-
खेलायें होली हाँ खेलायें होली-
उत देवरा भौजईया खेलयें होली-
तिसरी होली अंगन बीच पड़ी गये-
ननद भौजइयो की है जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलायें होली...
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: HOLI MP RANI RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 3 वर्षो से बंद पड़ा था| इसके लिये उन्होनें अधिकारीयों के पास आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं जिससे गाँव में पानी की समस्या दूर हो गयी है इसलिए वे मदद करने वाले श्रोताओं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9407719820.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG GHASYA WADDE IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक गीत सुना रही हैं:
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये-
केकर नाते इनके ओलिया भराये-
लनगा के राजा बाबू महेरुवा चले आयें-
रामकलि नाती इनके ओलिया भराये-
कहामा के राजा बाबू कहां चले आये-
केकर नाते इनके ओलिया भराये...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तुझपे न्योछावर ये मेरा सातों जनम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सांसो में-
तेरा अहसास दिल में मेरे साथ में-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
