हैंडपंप खराब हो जाने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पडत है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोयाम बता रहें हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 06 में हैण्डपम्प हैं वह खराब हो गया है| यहाँ 12 घर की बस्ती है, कुआ से पानी लाकर पीना पड़ता है, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| संपर्क@7647976626, सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, @8927173133, कलेक्टर@8488596694.
Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM WATER
आवेदन करते हैं लेकिन रोड नहीं बन रहा है...
विकासखण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, रोड की लम्बाई 5 किलोमीटर है, रोड नहीं बने होने से वाहन नहीं आ पाते हैं, इस संबंध में पंचायत में कई बार बोल चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7389006876. सरपंच@9770252457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
हमारें गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया
ग्राम पंचायत-ककालगुर, मांदरपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्नाथ नाग बता रहें है की उनके गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है 20-25 घर का बस्ती है, वहा के लोगों ने नाला का पानी पीते है, इसके लियें उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406381413, सरपंच@7647027844, उपसचिव@7587775251, CEO@8959393222.
Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA HANDPUMP VISHVNATH NAG WATER
हमारे परिवार का राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा था सीजीनेट में शिकायत करने पर जुड़ा है..
ग्राम-पाकवेल पारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल मंडावी बता रहे है की उनके राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा था |नाम नहीं जुड़ने के कारण पूरा राशन नहीं मिलता था नाम जुड़ाने के लिए सरपंच वा सचिव को बताये थे पार कोई ध्यान नहीं दिया इसीलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से शिकायत करने पर राशन कार्ड में नाम जुड़ा है और राशन मिल रहा है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से धन्यवाद बता रहे है,
Posted on: May 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAKVELPARA
मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहता हूँ, आवास दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-कोड़ेनार लोहरा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सन्नू है जो बता रहे है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है बरसात के दिनों में पानी छूता है और सब लोग पानी में सोते है | प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किये थे तो मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं आया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7610776662. सचिव@9407642534, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
