तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो...प्रार्थना-
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से छोटू चौहान एक गीत सुना रहे हैं:
तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो-
तुम ही बंधू ,सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो साथी तुम ही सहारे-
कोई न अपना सिवाए तुम्हारे-
तुम्ही हो नैया तुम्ही खिवैया-
तुम ही हो बंधू , सखा तुम्ही हो...
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: CG CHHOTU CHAUHAN PRARTHANA RAIGARH
हल्बी भाषा में गीत...
ग्राम पंचायत इतापुर,ब्लॉक-दरभा, जिला – बस्तर छत्तीसगढ़ से सोना दाई और जयमानी ने बेल्लोसा गीत हल्बी भाषा में सुना रहे हैं|..
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI SONADAI SONG
ले इले री बाजे से मूरी, चंपा मगरो राचो जोड़ी...गीत-
ग्राम-चितापुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समरत एक हल्बी गीत सुना रहे हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
ले इले री बाजे से मूरी-
चंपा मगरो राचो जोड़ी...(AR)
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SAMRAT SONG
हमारे चारो पारा में पानी की समस्या है, नदी नाले का गन्दा पानी पीकर बीमार हो रहे है, कृपया मदद करें...
टेमरुपदर पार, पंचायत-सुलेंगा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव के साथी समलूराम, पांडूराम, मुडूराम सुदुराम बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और उनके गाँव में 4 पारा है और चारो पारा में एक-एक हैण्डपम्प होना चाहिए | हैण्डपम्प नहीं होने के कारण नदी नाले का गन्दा पानी पीते है उसके कारण कई तरह की बीमारियाँ हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@9407629772. (173345)
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA SAMLURAM
हमारे गाँव में रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-छोटे कडमा, पंचायत-बड़ेकड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चिंगुराम कश्यप बता रहे है कि चिंगुराम के घर से कोटवार पारा तक रोड नहीं है उसके कारण बहुत कीचड़ हो रहा है आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है | उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये थे बनायेंगे बोलते है लेकिन 3-4 सरपंच बनकर बीत गए लेकिन आज तक नहीं बना है उनके गाँव में 100 घर की बस्ती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@7587049236, सरपंच@8103074418, CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@6263136834.
