A working day to long when everything goes wrong...American Song
Tom is from England and he is singing an American Country song by Randy Travis called Reasons I Cheat :
A working day too long when everything goes wrong-
And a boss who don’t know I’m alive-
I once had a notion I’d get that promotion, but now I barely survive-
A wife to demanding with no understanding – Of why I stay dead on my feet-
A dimly lit tavern a willing young woman-
Are some of the reasons I cheat-
The hair that I’m losing and a women who’s choosing-
To lay sound asleep by my side-
The bills they are mounting that’s when I start counting-
On someone to help sooth my pride-
A lady that knows me affection she shows me and a smile so easy and sweet-
The dreams that I’ve buried the load that I’ve carried-
Are some of the reasons I cheat…
Posted on: Aug 01, 2018. Tags: AMERICAN SONG SONG TOM GOODWIN VICTIMS REGISTER
संघर्ष करने वाले हमेशा आगे बढ़ते हैं...फिल्म अभिनेता राजकपूर की कहानी
राज कपूर के 3 बेटे थे, वे अपने बेटो को विद्यालय पैदल भेजा करते थे, उनके पडोसी अपने बच्चों को कार से भेजते थे, बेटो ने सोचा हमारे पिता जी इतने बड़े सुपर स्टार हैं, फिर भी हमे पैदल जाना होता है, हम भी कार से जाएंगे और माता जी से बोले, जिस पर माँ ने कहा बेटा क्या करे, तुम्हारे पिताजी के सामने कहने की हिम्मत नही होती, लेकिन बच्चे जिद करने लगे. विवश होकर माँ ने अपने पति से उस बात को कहा, उन्होंने जवाब दिया मुझे पता है, दूसरो को देखकर उनका भी मन होता है, लेकिन क्या इसका परिणाम जानते हो, उन्हें बाप की सीढियों के सहारे चलने की आदत हो जाएगी, वे आगे नही बढ़ पाएंगे, मैं चाहता हूँ आगे चलकर वे बच्चे बड़े बने. इस प्रकार इस कहानी से यह सीख मिलती है कि संघर्ष करने वाले हमेशा आगे बढ़ते हैं |
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SONG SON GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
हम मेहनत कर जीवन की हर मुश्किल को पार कर सकते हैं...कहानी-
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उदारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेश कुसवाहा एक प्रेरणादायक कहानी सुना रहे हैं : एक बार एक कौआ को जोर की प्यास लगी, तब आकाश में उड़ते-उड़ते उसे नीचे एक घड़ा दिखाई दिया जिसमे थोड़ा सा पानी था, जो बहोत नीचे था, लेकिन उसे अपनी प्यास बुझानी थी, फिर उसने एक तरकीब सोचा और घड़े में एक के बाद एक कंकड़ डालने शुरू किये जिससे पानी ऊपर आ गया, कौवे ने अपनी की प्यास बुझाई और आगे बढ़ चला, इससे सीख मिलती है, हम मेहनत कर जीवन की हर मुश्किल को पार कर सकते हैं |
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: AKHILESH KUSWAHA SONG STORY VICTIMS REGISTER
मन करसी वन्तान मन करसी वन्तान...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-मेढ़ो, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से संतोषी गावडे और शांति वट्टी एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत को जब लड़का लड़की को चूड़ियाँ पहनाता है तब गाया जाता है:
रीलो यो रीलो रीलो रीलो रीलो यो-
रीलो यो रीलो रीलो रीलो रीलो यो-
मन करसी वन्तान मन करसी वन्तान-
रीलो यो रीलो रीलो रीलो रीलो यो-
बारगा बारगा ततान बारगा बारगा ततान...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER SANTOSHI GAWDE SHANTI WATTI
अकेला व्यक्ति कमजोर और असहाय होता है, हमेशा मिल जुल कर रहना चाहिए...कहानी-
एक किसान था उसके सात लड़के थे, सातों का आपस में कोई मेल नही खाता था, सभी लडते रहते थे, जिस बात पर किसान बहुत चिंतित था तब किसान ने एक बार अपने बेटों को बुलाकर सात लकडियो को एक सांथ रबर से बांधकर तोड़ने को कहा, जिस पर सभी ने बारी-बारी से लकड़ी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, उसके बाद किसान सभी को एक-एक लकड़ी दिया तब सभी ने तोड़ दिया, किसान ने कहा देखिये एकता में कितनी शक्ति है अगर तुम सब एक साथ रहोगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड पाएगा दोस्त आपस में लडाई झगडा न करे.सब लोग इस कहानी को सुने और आनंद उठाए इस तरह से कहानी से सीख मिलती है, अकेला व्यक्ति कमजोर होता है, इसलिए हमेशा मिलजुल कर रहना चाहिए |

