मंदिर मा कलशा डोले हमार मईया हमसे न बोले...देवी गीत

ग्राम नोनारी,जिला रीवा (मध्यप्रदेश ) से सावित्री एक देवी गीत सुना रही हैं:
मंदिर मा कलशा डोले हमार मईया हमसे न बोले-
रामा से बोले लक्ष्मण से बोले सीता से हस-हस बोले-
गंगा से बोले जमुना से बोले सरजू से हस-हस बोले-
चंदा से बोले सूरज से बोले तारा से हस-हस बोले-
हमार मईया हमसे न बोले-
मंदिर मा कलशा डोले हमार मईया हमसे न बोले...

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: REWA MP SAVITRI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रक्त अल्पता का घरेलु उपचार-

ग्राम+पोस्ट-जुबानीकला, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद रक्त अल्पता का घरेलु उपचार बता रहे है| सतावर असगंध कालीमुशी तीनो को मिलाकर के और 5-10 ग्राम, मंडूर भस्म मिलाकर सुरक्षित रख ले, और सुबह शाम 1 चम्मच दूध के साथ सेवन करे और 100 ग्राम, रक्तबडार को आधा लिटर पानी में डाल के उबालना है जब 1 पाव बच जाए तो उसमे मधुरस मिलकर के रखना है, और उसे सुबह शाम पीना है, 1 माह में 3-4 ब्लड बढ़ जाता है, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: HEALTH KONDAGANW NISHAD RAMPRSAD SONG VAIDDHAY VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नहीं मिल रहा था अब समस्या हल हो गयी है...

ग्राम-नौडीहा, ब्लाक-चोपन, जिला-सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से राजेश कुमार बता रहे हैं,
उनका राशन कार्ड पिछले 2 साल से नही बन रहा था, इसके लिए उन्होंने 2017 से अधिकारियों के पास आवेदन कर रहे थे| लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी| परिवार मे 6 सदस्य हैं, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या 2020 में हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7607764149

Posted on: Feb 28, 2020. Tags: IMPACT STORY RAJESH KUMAR SONBHADR SONG UP VICTIMS REGISTER

डुगू रे डुगू रे बाजय रे बजा गाँव...गीत-

ग्राम पंचायत-मौली, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शत्रु अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
डुगू रे डुगू रे बाजय रे बजा गाँव-
तेरईया रसानपुर के बजय जे आय भईया-
कईना बिहा करे जान...

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...

ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »